Sunday, September 6, 2026
Home राजकाज खड़गे के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस को नहीं मिला परेड ग्राउंड

खड़गे के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस को नहीं मिला परेड ग्राउंड

परेड ग्राउंड नहीं मिलने पर कांग्रेस ने भाजपा को घेरा,अघोषित आपातकाल बताया

देश भर में कांग्रेस नेताओं के कार्यक्रमों में व्यवधान डाल रही भाजपा सरकारें -धस्माना

देहरादून। परेड ग्राउंड पर कार्यक्रम की अनुमति नहीं मिलने पर कांग्रेस ने भाजपा को निशाने पर लिया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के 28 जनवरी को देहरादून में प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड की अनुमति नहीं मिलने पर पार्टी ने भाजपा पर प्रहार किए। यह आरोप लगाते हुए एआईसीसी सदस्य व उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि जिला प्रशाशन ने भाजपा सरकार के दबाव में परेड ग्राउंड की अनुमति नहीं दी। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि यह अलोकतांत्रिक है व जिस प्रकार से देश भर में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के कार्यक्रमों में व्यवधान डाला जा रहा है उससे प्रतीत हो रहा है कि देश में अघोषित आपातकाल लगा दिया गया है ।

आने वाले दिनों में देश तानाशाही की तरफ अग्रसर हो रहा है। धस्माना ने खड़गे के कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड की अनुमति न दिए जाने पर उत्तराखंड सरकार व जिला प्रशासन की आलोचना की। धस्माना ने कहा कि जिला अधिकारी को कार्यक्रम की अनुमति के लिए लिखित आग्रह किया गया । उन्होंने अनुमति के लिए असमर्थता दर्शाते हुए कहा कि आप सरकार से बात कर लें जिस पर प्रदेश नेतृत्व ने शहरी विकास मंत्री से बात की तो उन्होंने कहा कि वे ऊपर से बात कर के बताएंगे ।

धस्माना ने कहा कि जब उत्तराखंड में व केंद्र में कांग्रेस की सरकारें थीं तब भाजपा के अनेक कार्यक्रमों के लिए परेड ग्राउंड दिया जाता रहा। जबकि पिछले चार महीनों में ही जिला प्रशासन ने एक दर्जन बार अलग अलग राजनैतिक अराजनीतिक कार्यक्रमों के लिए अनुमति दी तो आज देश की सबसे पुरानी पार्टी कॉंग्रेस को कार्यक्रम करने के लिए जिला प्रशासन कैसे मना कर सकता है। धस्माना ने कहा कि यह भाजपा व भाजपा सरकारों की मोडस ऑपरेंडी का हिस्सा है और जिस तरह राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बाधित किया जा रहा है उसी तर्ज पर अब कांग्रेस के राजनैतिक कार्यक्रमों को बाधित करने के लिए तरह तरह के हथकंडे भाजपा व भाजपा की सरकारें अपना रही हैं।

उन्होंने कहा कि असम में 22 जनवरी को राहुल गांधी को अनुमति होने के बावजूद मंदिर में दर्शनों के लिए नहीं जाने दिया गया, फिर 23 जनवरी को उनके विश्विद्यालय में लगे कार्यक्रम को विवि प्रशासन पर दबाव बना कर निरस्त कर दिया गया । और फिर गुहावटी में उनको प्रवेश करने से रोक कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया जिससे यह स्पष्ट रूप से दिखाई देता है कि भाजपा कांग्रस के प्रति लोगों के बढ़ते समर्थन से घबराई हुई है।

धस्माना ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की इस तानाशाही के आगे झुकने वाली नहीं है। पार्टी 28 जनवरी व उसके अलावा अपने सभी प्रस्तावित कार्यक्रम आयोजित करेगी चाहे हमको सड़क पर बैठ कर अपने कार्यक्रम आयोजित क्यों न करने पड़ें। प्रेस वार्ता में प्रदेश कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी उपस्थित रहीं।

RELATED ARTICLES

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments