Monday, May 4, 2026
Home देश-दुनिया दिल्ली गैस चैंबर में हुई तब्दील, गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा की गुणवत्ता

दिल्ली गैस चैंबर में हुई तब्दील, गंभीर श्रेणी में पहुंची हवा की गुणवत्ता

नई दिल्ली। कमीशन ऑफ एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) के ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (जीआरएपी) के दूसरे चरण के होने के बावजूद द्ल्ली में बिगड़ती वायु गुणवत्ता से कोई राहत नहीं मिलती दिख रही है। सुबह कई जगहों पर एयर क्वालिटी इंडेस्क (एक्यूआई) गंभीर स्तर पर दर्ज किया गया। एक्सपर्ट्स खराब वायु गुणवत्ता और राष्ट्रीय राजधानी को गैस चैंबर में बदलने के लिए वर्तमान मौसम की स्थिति को जिम्मेदार मानते हैं। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, आनंद विहार स्टेशन पर सुबह 8 बजे पीएम2.5 का स्तर 411 और पीएम10 का स्तर 385 यानी बहुत खराब के साथ गंभीर श्रेणी में था, जबकि एनओ 87 तक गिर गया और सीओ 66 तक पहुंच गया, दोनों संतोषजनक श्रेणी में थे।

हालांकि, सुबह 10 बजे आनंद विहार स्टेशन पर पीएम2.5 में थोड़ा सुधार हुआ और यह 385 और पीएम10 का स्तर 363 पर पहुंच गया, दोनों बहुत खराब श्रेणी में हैं। द्वारका सेक्टर 8 में पीएम2.5 का स्तर 437 पर और पीएम10 का स्तर 403 पर था, दोनों गंभीर श्रेणी में थे, जबकि सीओ 96 पर था, जो संतोषजनक स्तर पर था। इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे टी3 क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता बहुत खराब थी, जिसमें पीएम2.5 का स्तर 359 और पीएम10 का स्तर 358 दर्ज किया गया, जबकि सीओ संतोषजनक श्रेणी में गिरकर 68 पर आ गया। ओखला फेज-2 स्टेशन पर, पीएम2.5 का स्तर गिरकर 411 पर और पीएम10 का स्तर 403 पर था, दोनों गंभीर श्रेणी में थे, जबकि एनओ2 बढक़र 78 हो गया और सीओ 62 पर था। दोनों संतोषजनक स्तर पर थे।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी के कार्यकाल में 18वीं बार देवभूमि आ रहे पीएम मोदी, राज्य को कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

देहरादून। नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं, और यह दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है। मंगलवार...

रेल परियोजनाओं में उत्तराखंड पर विशेष फोकस, रेल विकास के क्षेत्र में प्रदेश में 25 गुना से ज्यादा की बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान रेलवे सेक्टर में बहुत ज्यादा तरक्की की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा...

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में चुनाव कार्यक्रम जारी, चार मई को होगी मतगणना

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ( Election Commission of India) ने रविवार को देश के कई राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अल्मोड़ा के डोल आश्रम में श्री पीठम स्थापना महोत्सव, मुख्यमंत्री धामी ने किया 1100 कन्याओं का पूजन

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद के डोल स्थित आश्रम में आयोजित श्री पीठम स्थापना महोत्सव में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहभागिता कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण...

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

Recent Comments