Sunday, August 23, 2026
Home बड़ी खबर कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, विनय शंकर पांडेय को गढ़वाल मंडलायुक्त की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए सचिव स्वास्थ्य व स्वास्थ्य शिक्षा का दायित्व दिया गया है। आनन्द स्वरूप गढ़वाल कमिश्नर बनाए गए हैं।

वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोतम को उच्च शिक्षा विभाग के सचिव का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वहीं डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा से उच्च शिक्षा विभाग की जिम्मेदारी वापस ले ली गई है, हालांकि तकनीकी शिक्षा विभाग उनके पास ही रहेगा।

सरकार ने गढ़वाल मंडल से जुड़े प्रशासनिक ढांचे में भी बदलाव किया है। विनय शंकर पांडेय से आयुक्त गढ़वाल मंडल का अतिरिक्त प्रभार हटाकर आनंद स्वरूप को जिम्मेदारी सौंपी गई है। हालांकि विनय शंकर पांडेय को सचिव नागरिक उड्डयन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा, आयुक्त स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण पदभार सौंपकर काफी हैवीवेट किया गया है।

सविन बंसल की जगह आशीष चौहान को देहरादून का डीएम और स्मार्ट सिटी का सीईओ बनाया गया है। वहीं, सविन बंसल अब सचिव नियोजन का जिम्मा संभालेंगे। सोनिका से आयुक्त-कर एवं महानिदेशक-निबंधन का अतिरिक्त प्रभार वापस ले लिया गया है। मनुज गोयल को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के मिशन निदेशक पद से हटाया गया है।

संजय कुमार को निदेशक समाज कल्याण, अभिषेक रूहेला को सीईओ पीएमजीएसवाई, सौरभ गहरवार को अपर सचिव आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास विभाग, संदीप तिवारी को एमडी एनएचएम व एमडी जीएमवीएन का जिम्मा दिया गया है।

नमामि बंसल के स्थान पर आलोक कुमार पांडे को नगर आयुक्त, नगर निगम देहरादून बनाया गया है। नमामि बंसल अपर सचिव, विद्यालयी शिक्षा बनाई गई हैं। आकांक्षा कोंडे के स्थान पर अपूर्वा पांडेय को बागेश्वर का डीएम बनाया गया है। आकांक्षा कोंडे अब महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा की जिम्मेदारी संभालेंगी।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में साकार हो रहा अपना घर का सपना, दिसंबर तक 15,000 से ज्यादा परिवारों को मिलेगी पक्की छत

देहरादून। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत देने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

LBSNAA मसूरी में उपराष्ट्रपति का IAS प्रशिक्षुओं को मंत्र: ‘पद नहीं, नैतिक आचरण बनाता है सच्चा नेता’

मसूरी। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में 2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे चरण के समापन समारोह...

LPG e-KYC की अंतिम तारीख बढ़ी: 23 अगस्त तक कराएं सत्यापन, देहरादून में 1.59 लाख उपभोक्ताओं की e-KYC बाकी

देहरादून। घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन की e-KYC को लेकर उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारत सरकार ने गैस कनेक्शन की e-KYC पूरी करने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड में साकार हो रहा अपना घर का सपना, दिसंबर तक 15,000 से ज्यादा परिवारों को मिलेगी पक्की छत

देहरादून। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत देने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

LBSNAA मसूरी में उपराष्ट्रपति का IAS प्रशिक्षुओं को मंत्र: ‘पद नहीं, नैतिक आचरण बनाता है सच्चा नेता’

मसूरी। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में 2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे चरण के समापन समारोह...

LPG e-KYC की अंतिम तारीख बढ़ी: 23 अगस्त तक कराएं सत्यापन, देहरादून में 1.59 लाख उपभोक्ताओं की e-KYC बाकी

देहरादून। घरेलू एलपीजी गैस कनेक्शन की e-KYC को लेकर उपभोक्ताओं के लिए महत्वपूर्ण खबर है। भारत सरकार ने गैस कनेक्शन की e-KYC पूरी करने...

उत्तराखंड के लाल का ऑक्सफोर्ड में सम्मानः प्रसिद्ध उद्योगपति डा. केएस पंवार को मिला प्रतिष्ठित महात्मा गांधी लीडरशिप अवॉर्ड

देहरादून। उत्तराखंड के प्रसिद्ध उद्योगपति डा. केएस पंवार ने एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। उद्योग के क्षेत्र में...

Recent Comments