Friday, August 28, 2026
Home बड़ी खबर नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर विभिन्न रोगों की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लिया।

शिविर में एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, स्त्री रोग विशेषज्ञ, डाइटिशियन तथा मनोरोग विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा लोगों की निशुल्क जांच की गई। इस दौरान ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, हीमोग्लोबिन, कोलेस्ट्रॉल और पीएफटी जैसी जांचें मुफ्त में की गईं। चिकित्सकों की सलाह पर आयुर्वेदिक, एलोपैथिक एवं होम्योपैथिक दवाओं का भी निशुल्क वितरण किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा, फिल्म अभिनेत्री इंद्राणी पांधी, ऋषिकेश के मेयर शंभू पासवान, वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल, रक्तबीर अनिल वर्मा तथा प्रसिद्ध भागवत आचार्य सुभाष जोशी समेत अन्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से किया।

ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सुनील अग्रवाल ने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट भविष्य में भी इसी प्रकार निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता रहेगा।

मुख्य अतिथि स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने ट्रस्ट के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य सबसे बड़ी आवश्यकता है और इसके लिए निशुल्क सेवाएं देना समाज सेवा का श्रेष्ठ उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की प्रेरणा देते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि ट्रस्ट द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का जो संकल्प लिया गया है, वह सराहनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने ट्रस्ट को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।

पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा कि ट्रस्ट लगातार जनहित में बेहतर कार्य कर रहा है। वहीं भागवत आचार्य सुभाष जोशी ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा से बड़ा कोई धर्मार्थ कार्य नहीं हो सकता। वैश्य महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष विनय गोयल और फिल्म अभिनेत्री इंद्राणी पांधी ने भी ट्रस्ट के कार्यों की प्रशंसा की।

शिविर में डॉ. सोना कौशल गुप्ता, डॉ. मनुज नौटियाल, डॉ. रितु बडूनी, डॉ. शैली गुप्ता और डॉ. डॉली बालियान सहित कई चिकित्सकों ने सेवाएं दीं। कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

पुलिस की पहल: 1.75 लाख छात्रों को साइबर सुरक्षा का पाठ पढ़ाया, AI और डीपफेक से बचाव के बताए तरीके

देहरादून। प्रधानमंत्री के डिजिटल सुरक्षा संदेश और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ‘युवा विद्यार्थी संवाद कार्यक्रम’ के तहत उत्तराखंड पुलिस ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध...

हरिद्वार में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ पर संत समागम: शिवराज सिंह चौहान बोले- बार-बार चुनाव विकास में बाधक, CM धामी ने बताया राष्ट्रहित का विषय

हरिद्वार। हरिद्वार के प्राचीन अवधूत मंडल आश्रम में आयोजित संत समागम में ‘एक राष्ट्र-एक चुनाव’ (One Nation One Election) का मुद्दा प्रमुखता से उठा।...

उत्तराखंड में साकार हो रहा अपना घर का सपना, दिसंबर तक 15,000 से ज्यादा परिवारों को मिलेगी पक्की छत

देहरादून। उत्तराखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (PMAY-U) के तहत जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत देने की कवायद तेज हो गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

LBSNAA मसूरी में उपराष्ट्रपति का IAS प्रशिक्षुओं को मंत्र: ‘पद नहीं, नैतिक आचरण बनाता है सच्चा नेता’

मसूरी। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में 2024 बैच के प्रशिक्षु आईएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण के दूसरे चरण के समापन समारोह...

Recent Comments