Sunday, July 12, 2026
Home बड़ी खबर एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा उत्तराखंड इस सूची में पहले स्थान पर पहुंच गया है। मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण को साथ लेकर चलना ही उत्तराखंड के भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है। देश में पहला स्थान हासिल कर यह साबित किया है कि उत्तराखंड विकास की सही दिशा में आगे बढ़ रहा है।

अल्मोड़ा स्थित Uday Shankar Dance and Music Academy में आयोजित राज्य स्तरीय एसडीजी अचीवर्स अवार्ड समारोह में मुख्यमंत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में नवाचारी और सतत कार्य करने वाले 32 संगठनों, व्यक्तियों और समूहों को सम्मानित किया गया। साथ ही जिला स्तरीय एसडीजी वार्षिक रैंकिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छह जनपदों को भी पुरस्कृत किया गया।

मुख्यमंत्री ने सम्मानित प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद असाधारण उपलब्धियां हासिल करना ही वास्तविक सफलता है। उन्होंने कहा कि इन संस्थाओं और कर्मयोगियों ने समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर कार्य कर नई मिसाल कायम की है।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य के सामने हर वर्ष कई चुनौतियां आती हैं, लेकिन जब इकोलॉजी और इकोनॉमी साथ-साथ चलती हैं तभी संतुलित विकास संभव होता है। प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में वर्ष 2030 तक सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन, गरीब कल्याण, सीमांत क्षेत्रों के विकास, सड़क, बिजली और पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के कारण राज्य की विकास यात्रा को नई गति मिली है। उन्होंने बताया कि राज्य की जीडीपी में 7.23 प्रतिशत की वृद्धि और प्रति व्यक्ति आय में 4.1 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जबकि बेरोजगारी दर में 4.4 प्रतिशत की कमी आई है, जो राष्ट्रीय औसत से बेहतर प्रदर्शन है।

उन्होंने कहा कि उद्योग, स्टार्टअप, हेलीकॉप्टर सेवा, ग्रीन एनर्जी और हाईवे निर्माण जैसे क्षेत्रों में हुए कार्यों का परिणाम है कि राज्य में रिवर्स पलायन बढ़ा है और लोग अपने गांवों की ओर लौटकर स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार अपनाने लगे हैं।

कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री Ajay Tamta ने कहा कि एसडीजी रैंकिंग में उत्तराखंड का शीर्ष स्थान प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के संकल्पों तथा राज्य के कर्मयोगियों की मेहनत का परिणाम है।

प्रमुख सचिव नियोजन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी Centre for Public Policy and Good Governance डॉ. आर मीनाक्षी सुन्दरम ने एसडीजी की अवधारणा और राज्य की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। जिलाधिकारी Anshul Singh ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए जनपद के समग्र विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई।

जिला स्तरीय एसडीजी रैंकिंग में प्रथम स्थान Rudraprayag को मिला। द्वितीय स्थान पर Uttarkashi और Nainital रहे, जबकि तृतीय स्थान पर Bageshwar, Chamoli और Tehri शामिल रहे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्षा हेमा गैडा, विधायक रानीखेत डॉ प्रमोद नैनवाल, दर्जधारी राज्य मंत्री गंगा बिष्ट और गोविंद पिलख्वाल, सदस्य पलायन आयोग अनिल सिंह साही, जिलाध्यक्ष भाजपा महेश नयाल , मेयर अल्मोड़ा अजय वर्मा, अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस (CPPGG) मनोज पंत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर आर घोड़के, अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी रेणु भंडारी सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, आम जनमानस एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

नीति आयोग ने की उत्तराखंड के विकास मॉडल की सराहना, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता पर जोर

देहरादून। सचिवालय में आयोजित बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास और उनकी टीम ने उत्तराखंड के विकास कार्यों की समीक्षा की।...

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मिले मुख्यमंत्री धामी, कहा- राज्य के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं प्रवासी

मुंबई। मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडवासियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, निवेश, रोजगार, सुशासन और सांस्कृतिक संरक्षण के...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

नीति आयोग ने की उत्तराखंड के विकास मॉडल की सराहना, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता पर जोर

देहरादून। सचिवालय में आयोजित बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास और उनकी टीम ने उत्तराखंड के विकास कार्यों की समीक्षा की।...

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरणः कर्मचारी निलंबित, मुकदमा भी दर्ज, शासन ने शुरू कराई उच्चस्तरीय जांच

देहरादून/बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से कथित छेड़छाड़ के मामले में कार्रवाई का दायरा अब और बढ़ गया है। विभागीय जांच के...

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंडवासियों से मिले मुख्यमंत्री धामी, कहा- राज्य के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर हैं प्रवासी

मुंबई। मुंबई में आयोजित प्रवासी उत्तराखंडवासियों के सम्मेलन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य की विकास यात्रा, निवेश, रोजगार, सुशासन और सांस्कृतिक संरक्षण के...

Recent Comments