Monday, September 14, 2026
Home क्राइम पत्नी से विवाद के बाद शख्स बना हैवान, सात वर्षीय बेटी का...

पत्नी से विवाद के बाद शख्स बना हैवान, सात वर्षीय बेटी का सिर धड़ से किया अलग

पटना। बिहार में एक भयावह घटना सामने आई है। खगडिया में एक व्यक्ति ने अपनी ही 7 वर्षीय बेटी का सिर काट दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। जिला पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। पुलिस ने बताया कि आरोपी का अपनी पत्नी से कुछ विवाद चल रहा था और गुस्से में आकर उसने इस वारदात को अंजाम दिया। आरोपी अनुरुद्ध मुनि एक प्रवासी मजदूर है और हाल ही में घर लौटा है। उसका अपनी पत्नी ममता देवी से झगड़ा चल रहा था। बाद में वह बच्चों को लेकर अपनी मां के घर चली गई।

सुबह करीब 4.30 बजे लडक़ी अपने दो भाइयों संजीव और मंजीत के साथ घर के गेट के पास सो रही थी, तभी पिता ने धारदार हथियार से उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। अपराध को अंजाम देने के बाद अनिरुद्ध मौके से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन वहां बड़ी संख्या में लोगों के जमा हो जाने के कारण वह भागने में असफल रहा।

पोरा पुलिस चौकी प्रभारी यदुनंदन यादव ने कहा, ग्रामीणों ने हमें घटना की जानकारी दी और हम तुरंत अपराध स्थल पर पहुंचे और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अपराध में इस्तेमाल किया गया हथियार भी बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा, प्रारंभिक जांच से पता चला है कि उसका अपनी पत्नी ममता देवी के साथ कुछ विवाद चल रहा था और गुस्से में उसने अपनी ही बेटी की हत्या कर दी। हमें उसके खिलाफ ममता देवी से एक लिखित शिकायत मिली है और गोगरी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अनिरुद्ध मुनि और ममता देवी के मोबाइल फोन को जांच के लिए जब्त कर लिया है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में स्कूटी सवार बैंककर्मी पर फायरिंग, चचेरी बहन के साथ लौटते वक्त हमला; आरोपी फरार

देहरादून। राजधानी देहरादून में आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार रात बेखौफ बदमाशों ने एक निजी बैंककर्मी को निशाना बनाते...

Dehradun Murder News: मजदूरी के बकाया पैसों पर विवाद, हेल्पर ने की 72 वर्षीय महिला की हत्या; 12 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर...

देहरादून पोक्सो कोर्ट का फैसला: दुष्कर्म मामले में आरोपी बरी, साबित नहीं हुआ शादी के झांसे का आरोप

देहरादून। देहरादून की विशेष पोक्सो अदालत ने दुष्कर्म के एक मामले में आरोपी सावेज अली उर्फ लक्की को बरी कर दिया है। अदालत ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments