Thursday, July 30, 2026
Home मनोरंजन फिल्म फर्रे का ट्रेलर जारी, सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री करेंगी...

फिल्म फर्रे का ट्रेलर जारी, सलमान खान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री करेंगी बॉलीवुड में शुरुआत

सलमान खान पिछले लंबे वक्त से अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 को लेकर चर्चा में हैं, जो 12 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इसके अलावा सलमान अपने प्रोडक्शन हाउस सलमान खान फिल्म्स के तले बन रही फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसका नाम फर्रे है।यह फिल्म इसलिए बेहद खास है, क्योंकि इसके जरिए सलमान की भांजी अलीजेह अग्निहोत्री बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं।अब सलमान ने फिल्म फर्रे का ट्रेलर जारी कर दिया है।

फर्रे एक थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अलीजेह एक विद्यार्थी का किरदार निभा रही हैं, जो अच्छे अंक की जद्दोजहद में परीक्षा में नकल करती है। अलिजेह अग्निहोत्री फिल्म की लीड एक्ट्रेस हैं। फिल्में वो एक टीनएजर के किरदार में नजर आ रही हैं, जो एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखती है, लेकिन पढ़ाई में तेज। सलमान ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर फिल्म फर्रे का ट्रेलर साझा किया है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, अब होगा इसका असली टेस्ट। यह फिल्म 24 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।इस फिल्म में अलीजेह के अलावा सौमेंद्र पाधी, साहिल मेहता, जेन शॉ, प्रसन्ना बिष्ट और रोनित बोस रॉय भी नजर आएंगे।

अलिजेह अग्निहोत्री का किरादर शहर के सबसे बड़े स्कूल में पढऩे का सपना देखती है और किसी तरह एडमिशन पाने में सफल भी हो जाती है। दिक्कत तब शुरू होती है, जब उसे अपने हाई-फाई स्कूल में अमीर बिगड़ैल बच्चों से डील करना पड़ता है। हालांकि, तेज दिमाग वाली अलिजेह की जल्द दोस्ती हो जाती है, लेकिन इसके पीछे वजह एग्जाम में चीटिंग करवाना है। इसके साथ ही शुरू होता है एग्जान चीटिंग रैकेट का खेल। फर्रे का डायरेक्शन जामताड़ा फेम सौमेंद्र पाधी ने किया है।

RELATED ARTICLES

बड़ी उपलब्धिः उत्तराखंड में फिल्म उद्योग को नई रफ्तार, फिल्म नीति-2024 से क्षेत्रीय सिनेमा को मजबूती

देहरादून। उत्तराखंड सरकार राज्य में फिल्म उद्योग को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर सक्रिय है। प्राकृतिक सौंदर्य, शांत वातावरण, विविध भौगोलिक परिस्थितियाँ और...

टोक्यो में गूंजेगे उत्तराखंड लोक संगीत के सुर, प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी बिखेरेंगे लोकसंस्कृति के रंग

देहरादून। टोक्यो (जापान) में एक फरवरी 2026 को उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति वैश्विक मंच पर एक नई पहचान बनाने जा रही है। प्रवासी उत्तराखंडियों...

आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल का भव्य रंगारंग आगाज़, दिखेंगी दुनिया के कई देशों की फिल्में, उत्तराखंडी संस्कृति का होगा प्रदर्शन

देहरादून। आवाज़ सुनो पहाड़ों की फिल्म फेस्टिवल 2026 का बृहस्पतिवार को भव्य रंगारंग आगाज़ हुआ। 28 जनवरी तक चलने वाले इस फेस्टिवल में ना...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

Recent Comments