Sunday, June 14, 2026
Home क्राइम मुंबई में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा से सरकारी फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म,...

मुंबई में 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा से सरकारी फ्लैट में सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी युवक गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के चेंबूर में भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र के एक फ्लैट में 19 साल की कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडि़ता को पहले पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में दवा मिलाकर बेहोश कर दिया और फिर अपने दोस्त के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 20 नवंबर तक हिरासत में भेज दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, पीडि़ता और आरोपी दोनों के पिता भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में ही काम करते हैं। पीडि़ता का परिवार मूल रूप से महाराष्ट्र के पालघर का रहने वाला है। लडक़ी अपने पिता के पास रहने के लिए आई हुई थी।घटना के दिन पीडि़ता आरोपी युवक के घर कुछ सामान लेने गई थी। इस दौरान युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बेहोश कर दिया और फिर दोस्त के साथ मिलकर दुष्कर्म किया।

पकड़े गए मुख्य आरोपी की पहचान अजीत कुमार यादव (26) के रूप में हुई है। वो पीडि़ता को पहले से जानता था।घटना वाली रात अजीत का परिवार बाहर गया हुआ था, इसलिए उसने अपने दोस्त प्रभाकर यादव को घर बुलाया था।चेंबूर पुलिस के मुताबिक, घटना 15 नवंबर की रात हुई है। होश आने पर पीडि़ता ने घटना की जानकारी परिचितों को दी और मामले का खुलासा हुआ। पीडि़ता ने अगले दिन सुबह पुलिस में शिकायत की।

पीडि़ता के शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।उन पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 376 (बलात्कार), 376डी (सामूहिक बलात्कार), 328 (जहर के माध्यम से चोट पहुंचाना) और 34 (एक ही इरादे से व्यक्तियों द्वारा किए गए कार्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस ने घटनास्थल से कोल्ड ड्रिंक के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं।

RELATED ARTICLES

अपराध की राजधानी बनता दून, गोली मारकर दिनदहाड़े एक और हत्या, सरकार ने एसएसपी दून को हटाया

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बार फिर हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने शहर में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए...

दून में गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 10 दिन में चौथी हत्या से दहली राजधानी

देहरादून। राजधानी देहरादून के व्यस्त तिब्बती मार्केट इलाके में बुधवार सुबह दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, जिससे...

हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला पूर्ति अधिकारी और निजी सहायक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड विजिलेंस ने हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक गौरव शर्मा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments