Thursday, July 30, 2026
Home ताजा खबर अल्मोड़ा में गुलदार ने कई दिन से लापता व्यक्ति को बनाया शिकार,...

अल्मोड़ा में गुलदार ने कई दिन से लापता व्यक्ति को बनाया शिकार, मिला क्षत-विक्षत शव

अल्मोड़ा। भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे काकड़ीघाट क्षेत्र में दिवाली वाले दिन से लापता युवक का शव जंगल में क्षत-विक्षत हालत में मिला, युवक को गुलदार ने अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सूचना पर वन विभाग व प्रशासन की टीम मौके की ओर रवाना हो गई है। अल्मोड़ा भवाली राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे समीपवर्ती सड़का गांव के 32 वर्षीय जीवन सिंह नेगी दिवाली वाले दिन हल्द्वानी से नौकरी करके अपने घर जा रहे थे। तभी से वह लापता थे, परिजनों द्वारा उनकी लगातार खोज की जा रही थी, रास्ते से गुजर रही एक महिला ने खून से सने कपड़े और मोबाइल देखा तो उसने गांव वालों को इसकी सूचना दी।

गांव वालों की सूचना पर जीवन के भाई पूर्व ग्राम प्रधान दिवान सिंह नेगी ग्रामीणों को साथ लेकर जंगल की ओर रवाना हुए। राजमार्ग से काकड़ीघाट–जाला मोटर मार्ग पर हनुमान मंदिर के ठीक ऊपर जंगल में जीवन के कपड़े व खून के निशान दिखाई दिए। कुछ दूरी पर बरसाती नाले पर जीवन का क्षत-विक्षत शव मिला। घटना से जीवन के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। सूचना पर प्रशासन व वन विभाग की टीम भी घटना स्थल को रवाना हुई।

बताया जा रहा है कि, दिवाली वाले दिन शाम को उक्त मार्ग पर वाहनों की आवाजाही जल्दी बंद हो गई, जिस वजह से जीवन को कोई वाहन नहीं मिला होगा और उसने पैदल ही चलने का फैसला किया और रास्ते में गुलदार ने उसे अपना निवाला बना लिया। जहां शव मिला वहा से जीवन के घर की दूरी लगभग 3 किलोमीटर के आसपास होगी। ग्रामीणों के अनुसार गुलदार इलाके में पिछले कुछ दिनों से देखा जा रहा था।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के लिए खोला कल्याण योजनाओं का पिटारा, दो मेडिकल मोबाइल वैन भी रवाना

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

Recent Comments