Thursday, September 10, 2026
Home एजुकेशन हिमालय दिवस पर यूकॉस्ट में मंथनः विशेषज्ञ बोले- हिमालय बचेगा, तभी सुरक्षित...

हिमालय दिवस पर यूकॉस्ट में मंथनः विशेषज्ञ बोले- हिमालय बचेगा, तभी सुरक्षित रहेगा पानी, पर्यावरण और पहाड़ का भविष्य

देहरादून। बदलता मौसम, घटते जलस्रोत और बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं हिमालय के सामने खड़ी चुनौती की गंभीर तस्वीर दिखा रही हैं। ऐसे में हिमालय को बचाना केवल पर्यावरण से जुड़ा मुद्दा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों की सुरक्षा का सवाल भी है। हिमालय दिवस पर देहरादून स्थित यूकॉस्ट में आयोजित कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, पर्यावरणविदों और विद्यार्थियों ने इसी विषय पर मंथन किया।

‘हिमालय विज्ञान संवाद’ नाम से आयोजित कार्यक्रम में इस बात पर जोर दिया गया कि हिमालयी क्षेत्रों में विकास योजनाएं स्थानीय भौगोलिक परिस्थितियों, पर्यावरणीय संतुलन और समुदायों के अनुभवों को ध्यान में रखकर बनाई जानी चाहिए। आयोजन यूकॉस्ट, हेस्को, मैती संस्था और हिमालयन एकेडमी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के संयुक्त तत्वावधान में हुआ।

यूकॉस्ट के संयुक्त निदेशक डॉ. डीपी उनियाल ने कहा कि हिमालय की पारिस्थितिकी बेहद संवेदनशील है। इसके संरक्षण और टिकाऊ विकास के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने संस्थानों, समुदायों और युवाओं से मिलकर काम करने की अपील की।

तकनीक से होगी पर्यावरणीय बदलावों की निगरानी

यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने कहा कि हिमालय देश की जल सुरक्षा और पर्यावरणीय संतुलन के लिए बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि मौजूदा चुनौतियों से निपटने के लिए वैज्ञानिक शोध, तकनीक, नवाचार और स्थानीय ज्ञान को एक-दूसरे से जोड़ना होगा।

आरआरएससी-नॉर्थ, इसरो के वैज्ञानिक ‘जी’ एवं उप महाप्रबंधक डॉ. समीर सरन ने बताया कि रिमोट सेंसिंग और अंतरिक्ष तकनीक के माध्यम से हिमालयी इलाकों में पर्यावरणीय तथा भौगोलिक बदलावों की निगरानी अधिक प्रभावी ढंग से की जा सकती है। इससे प्राकृतिक संसाधनों की योजना और प्रबंधन में भी मदद मिलेगी।

केवल सरकारी प्रयासों से नहीं बचेगा हिमालय

हेस्को के संस्थापक पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि प्रकृति और विकास में संतुलन बनाना जरूरी है। हिमालय की सुरक्षा केवल सरकारी विभागों की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर वर्ग को इसमें सक्रिय भागीदारी करनी होगी।

ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी की प्रो. रीमा पंत ने हिमालयी पर्यावरण के संरक्षण में स्थानीय समाज और पारंपरिक ज्ञान की उपयोगिता बताई। राज्य हिमालयन परिषद के सदस्य आचार्य सुशांत राज ने सामुदायिक भागीदारी तथा वैज्ञानिक दृष्टिकोण के समन्वय पर जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय की टीम ने पर्यावरण जागरूकता पर नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया। इसमें विद्यार्थी, वैज्ञानिक, अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूहों के प्रतिनिधि और अन्य लोग शामिल हुए। आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में 140 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का संचालन यूकॉस्ट की वैज्ञानिक डॉ. मंजू सुंदरीयाल ने किया। धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ओम प्रकाश नौटियाल ने दिया।

RELATED ARTICLES

Premnagar News: टी-स्टेट से सटे इलाकों में सुरक्षा और सफाई के लिए बनेगी कार्ययोजना, CCTV व स्ट्रीट लाइट पर सहमति

देहरादून। प्रेमनगर में टी-स्टेट से लगे रिहायशी क्षेत्रों की सुरक्षा और सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय लोगों, टी-स्टेट प्रबंधन और कैंटोनमेंट...

तस्वीरों में दिखे उत्तराखंड के विविध रंग, उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन ने दून लाइब्रेरी में लगाई फोटो प्रदर्शनी

देहरादून। कैमरे की नजर से उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और समाज के अलग-अलग रंगों को सामने लाने वाली फोटो प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को...

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Haldwani News: गौरव सेनानी मिलन में पूर्व सैनिकों का सम्मान, धामी सरकार ने दोहराई सैनिक परिवारों के कल्याण की प्रतिबद्धता

हल्द्वानी। पूर्व सैनिकों, वीरांगनाओं और सैनिक परिवारों के सम्मान में हल्द्वानी में आयोजित गौरव सेनानी मिलन एवं पूर्व सैनिक सम्मान समारोह में सैनिक कल्याण...

विधानसभा चुनाव 2027 से पहले छोटे और क्षेत्रीय दलों को जोड़ने की तैयारी, आशुतोष नेगी को मिली बड़ी जिम्मेदारी

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश में क्षेत्रीय और छोटे राजनीतिक दलों को एक मंच पर लाने की कोशिश शुरू हो गई...

₹21 करोड़ होल्ड, फिर भी नहीं बढ़ रहा ग्रीन बिल्डिंग का काम, डीएम ने दिए जांच और वसूली के निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड की पहली इंटीग्रेटेड ग्रीन बिल्डिंग का निर्माण तय रफ्तार नहीं पकड़ पा रहा है। परियोजना पर पर्याप्त बजट उपलब्ध होने के बावजूद...

रतूड़ा में आधुनिक राज्य अतिथि गृह, रेसकोर्स में 48 नए आवासः सरकारी परिसरों को मिलेगा नया रूप

देहरादून। उत्तराखंड में सरकारी भवनों और आवासीय परिसरों को बेहतर सुविधाओं, टिकाऊ निर्माण और पर्यावरणीय सोच के साथ विकसित करने की तैयारी चल रही...

Recent Comments