Monday, September 7, 2026
Home ताजा खबर तस्वीरों में दिखे उत्तराखंड के विविध रंग, उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन ने...

तस्वीरों में दिखे उत्तराखंड के विविध रंग, उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन ने दून लाइब्रेरी में लगाई फोटो प्रदर्शनी

देहरादून। कैमरे की नजर से उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और समाज के अलग-अलग रंगों को सामने लाने वाली फोटो प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को दून लाइब्रेरी एवं शोध केंद्र में किया गया। उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन (यूएनसीए) की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में फोटो जर्नलिस्टों के छायाचित्रों के साथ मानसून थीम आधारित फोटो प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ ने किया। उन्होंने कहा कि मोबाइल फोन ने आम लोगों के लिए तस्वीरें बनाना आसान कर दिया है, लेकिन फोटो जर्नलिज्म की जिम्मेदारी इससे कहीं बड़ी है।

उन्होंने कहा कि एक फोटो जर्नलिस्ट घटनाओं को केवल कैमरे में कैद नहीं करता, बल्कि वह समाज की वास्तविकता, संवेदनाओं और समय के महत्वपूर्ण क्षणों को दर्ज करता है। ऐसी तस्वीरें आने वाली पीढ़ियों के लिए इतिहास का साक्ष्य बनती हैं।

यूएनसीए अध्यक्ष राजू पुशोला ने कहा कि एआई तकनीक के बढ़ते इस्तेमाल के बीच असली चुनौती तस्वीरों की विश्वसनीयता बचाए रखने की है। उन्होंने कहा कि एक फोटो जर्नलिस्ट की पहचान उसके कैमरे से नहीं, बल्कि उसकी ईमानदार नजर, अनुभव और सच्चाई के प्रति प्रतिबद्धता से होती है।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के लिए फोटो जर्नलिज्म कार्यशाला भी रखी गई। दून विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग के छात्र-छात्राओं को अनुभवी छायाकारों ने फील्ड रिपोर्टिंग, मौके की तस्वीर चुनने और कैमरे के जरिए प्रभावी कहानी कहने के तरीकों की जानकारी दी।

मानसून विषय पर आयोजित फोटो प्रतियोगिता में दून विश्वविद्यालय की छात्रा समृद्धि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। रितिका पाल दूसरे और रिद्धि तीसरे स्थान पर रहीं। सुवानी कृष्णा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कैमरामैन किशोर अरोड़ा, फोटोग्राफर इंद्रदेव रतूड़ी और जितेंद्र नेगी को मीडिया जगत में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उत्तराखंड सिने अवार्ड में सर्वश्रेष्ठ खलनायक का पुरस्कार प्राप्त करने वाले कैलाश कंडवाल को भी सम्मान मिला।

कार्यक्रम में पुनीत मित्तल और बीर सिंह पवार विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। यूएनसीए अध्यक्ष राजू पुशोला, सचिव मुकेश राजपूत, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह नेगी, कोषाध्यक्ष कैलाश कंडवाल, सह-सचिव अफजाल अहमद और संगठन के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

तस्वीरों में दिखे उत्तराखंड के विविध रंग, उत्तराखंड न्यूज कैमरामैन एसोसिएशन ने दून लाइब्रेरी में लगाई फोटो प्रदर्शनी

देहरादून। कैमरे की नजर से उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और समाज के अलग-अलग रंगों को सामने लाने वाली फोटो प्रदर्शनी का आयोजन रविवार को...

मसूरी में नियमों के खिलाफ निर्माण पर कार्रवाई, अपर माल रोड के रॉक स्टोन में चला ध्वस्तीकरण अभियान

मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी के अपर माल रोड क्षेत्र में भवन निर्माण नियमों की अनदेखी पर एमडीडीए ने सख्त कदम उठाया है। प्राधिकरण ने...

उत्तराखंड में 11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना

देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

Dehradun Congress Protest: हल्द्वानी शुद्धिकरण विवाद पर कांग्रेस का सीएम आवास कूच, हाथीबड़कला में पुलिस ने रोका

देहरादून। हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद हुए कथित ‘शुद्धिकरण’ विवाद और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर...

Recent Comments