Thursday, September 17, 2026
Home राजकाज क्या 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत? पिता ने...

क्या 2024 में लोकसभा चुनाव लड़ेंगी बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत? पिता ने दिया यह बड़ा अपडेट

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के अगले साल 2024 में लोकसभा चुनाव में खड़े होने की खबरें सामने आ रही हैं, जिसको लेकर हाल ही में एक्ट्रेस के पिता ने भी अपनी बात रखी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अदाकारा के पिता ने कहा कि भाजपा को यह तय करना है कि उनकी बेटी कहां से चुनाव लड़ेगी। कंगना रनौत के पिता नाम अमरदीप रनौत है। उन्होंने कहा कि कंगना बीजेपी के टिकट पर ही इलेक्शन लड़ेंगी। जब उनसे यह पूछा गया कि वह किस सीट से खड़ी होंगी तब उन्होंने कहा कि यह फैसला तो पार्टी लेगी।

कंगना रनौत ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से दो दिन पहले ही मुलाकात की थी। यह मीटिंग कुल्लू स्थित एक्ट्रेस के घर पर हुई थी। मुलाकात के बाद से ही इस तरह की चर्चा जोर पकड़ चुकी है कि कंगना को लोकसभा चुनाव में भगवा दल से टिकट मिल सकता है। अब उनके पिता ने खुद भी इसकी पुष्टि कर दी है। हालांकि, इसे लेकर अभी तक अभिनेत्री की ओर से कोई बयान नहीं आया है। माना जा रहा है कि कंगना के इलेक्शन में खड़े होने को लेकर तैयारियां अभी शुरुआती चरण में हैं और कुछ दिनों बाद वह खुद ही इसका ऐलान कर देंगी।

RELATED ARTICLES

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Nanda Devi Badi Jaat 2026: हिमालय बचाने को मुन्दोली से बेदनी बुग्याल तक 60 किमी दौड़ेंगे कलम सिंह बिष्ट

मुन्दोली (चमोली)। नंदा देवी बड़ी जात के दौरान हिमालय की स्वच्छता, बुग्यालों की सुरक्षा और पहाड़ की सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश देने...

Uttarakhand Youth Dialogue: 18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से मिलेंगे सीएम धामी, दो लाख तक मिलेगी स्कॉलरशिप

देहरादून। उत्तराखंड के विकास का खाका तैयार करने में अब युवा विद्यार्थियों की सोच को भी जगह देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

CM Pushkar Singh Dhami Birthday: बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, देशभर से मिली शुभकामनाएं

देहरादून। जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपने दिन की खुशियां देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि...

Kishau Project MoU: 80 साल का इंतजार खत्म होने की ओर, छह राज्यों की सहमति से आगे बढ़ेगी किशाऊ परियोजना

नई दिल्ली/देहरादून। जिस किशाऊ परियोजना की योजना देश की आजादी से भी पहले तैयार हुई थी, उसे करीब आठ दशक बाद धरातल पर उतारने...

Recent Comments