Thursday, September 17, 2026
Home ताजा खबर अब बर्फबारी में भी आपातकालीन एंबुलेंस देगी सेवा, सरकार ने दी ये...

अब बर्फबारी में भी आपातकालीन एंबुलेंस देगी सेवा, सरकार ने दी ये सुविधा

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फ से सड़कों पर सफेद चादर बिछ गई है। जिले में कई ऐसे क्षेत्र हैं, जहां बर्फबारी होती है। ऐसे में इन क्षेत्रों में आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को बहाल रखना बड़ी चुनौती बन जाता है। बर्फवारी के दौरान भी मरीजों तक एंबुलेंस सेवा निर्बाध रह सके, इसके लिए संबंधित वाहनों में स्नो चेन लगाने की व्यवस्था की गई थी। अब मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में तैनात 12 एंबुलेंस की सूची जिला प्रशासन को उपलब्ध करा दी है।

अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) रामजी शरण शर्मा के मुताबिक शीतकाल के मद्देनजर जिलाधिकारी की बैठक में बर्फबारी से प्रभावित रहने वाले मार्गों पर एंबुलेंस सेवा को बहाल रखने के निर्देश दिए थे। इस क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) से बर्फबारी संभावित क्षेत्रों में तैनात एंबुलेंस की सूची मांगी गई थी। ताकि सभी को समय पर स्नो चेन मुहैया कराई जा सके। अब सीएमओ की ओर से भेजी गई सूची में चकराता, त्यूणी, मसूरी, कोटी कानासर, क्वांसी, कोल्हूखेत, सहिया में तैनात 12 एंबुलेंस के लिए स्नो चेन की मांग की गई है। अपर जिलाधिकारी रामजी शरण शर्मा के मुताबिक सभी एंबुलेंस को स्नो चेन से लैस करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

इनमें लगी खास सुविधा

   चिकित्सालय             –       एंबुलेंस वाहन

सा.सवा. केंद्र चकराता   –        टाटा विंगरसा

सवा. केंद्र त्यूणी             –       टाटा विंगरसा

सवा. केंद्र सहिया           –        क्रूजर फोर्स

उप जिला चिकित्सालय मसूरी-     ईको मारुति

उप जिला चिकित्सालय मसूरी –       बोलेरो

इन सबके अलावा 108 एंबुलेंस सेवा चकराता, त्यूणी, कोटी कनासर, क्वांसी, सहिया, मसूरी, कोल्हूखेत में भी है। आम जनता के लिए कठिन समय में भी कार्य करते रहे हैं।

RELATED ARTICLES

Nanda Devi Badi Jaat 2026: हिमालय बचाने को मुन्दोली से बेदनी बुग्याल तक 60 किमी दौड़ेंगे कलम सिंह बिष्ट

मुन्दोली (चमोली)। नंदा देवी बड़ी जात के दौरान हिमालय की स्वच्छता, बुग्यालों की सुरक्षा और पहाड़ की सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश देने...

CM Pushkar Singh Dhami Birthday: बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, देशभर से मिली शुभकामनाएं

देहरादून। जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपने दिन की खुशियां देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि...

Nanda Devi Badi Jaat Yatra 2026: कठिन रास्तों पर बढ़ी सुरक्षा, चमोली में अतिरिक्त पुलिस तैनात

चमोली। बारिश से फिसलन भरे पहाड़ी रास्तों के बीच निकल रही मां नंदा की लोकजात और बड़ी जात यात्रा के लिए पुलिस ने सुरक्षा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Nanda Devi Badi Jaat 2026: हिमालय बचाने को मुन्दोली से बेदनी बुग्याल तक 60 किमी दौड़ेंगे कलम सिंह बिष्ट

मुन्दोली (चमोली)। नंदा देवी बड़ी जात के दौरान हिमालय की स्वच्छता, बुग्यालों की सुरक्षा और पहाड़ की सांस्कृतिक परंपराओं के संरक्षण का संदेश देने...

Uttarakhand Youth Dialogue: 18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से मिलेंगे सीएम धामी, दो लाख तक मिलेगी स्कॉलरशिप

देहरादून। उत्तराखंड के विकास का खाका तैयार करने में अब युवा विद्यार्थियों की सोच को भी जगह देने की तैयारी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

CM Pushkar Singh Dhami Birthday: बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, देशभर से मिली शुभकामनाएं

देहरादून। जन्मदिन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बुधवार को एक अलग अंदाज में नजर आए। उन्होंने अपने दिन की खुशियां देहरादून स्थित राष्ट्रीय दृष्टि...

Kishau Project MoU: 80 साल का इंतजार खत्म होने की ओर, छह राज्यों की सहमति से आगे बढ़ेगी किशाऊ परियोजना

नई दिल्ली/देहरादून। जिस किशाऊ परियोजना की योजना देश की आजादी से भी पहले तैयार हुई थी, उसे करीब आठ दशक बाद धरातल पर उतारने...

Recent Comments