Sunday, June 14, 2026
Home ताजा खबर कोरोना के खतरे को लेकर सरकार अलर्ट, इन लोगों के लिए मास्क...

कोरोना के खतरे को लेकर सरकार अलर्ट, इन लोगों के लिए मास्क किया अनिवार्य

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों ने एक बार फिर से चिंता बढ़ा दी है। इसके खतरे को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों के लिए मास्क को अनिवार्य कर दिया है। कर्नाटक सरकार ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए दारी एडवायजरी में कहा है कि 60 साल से अधिक उम्र वालों को जिन्हें दिल की बीमारी है, किडनी की बीमारी है या फिर बुखार, सर्दी आदि है उनके लिए मास्क पहनना अनिवार्य है।

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने फैसला लिया है कि केरल में कोरोना के सबवैरिएंट जेएन.1 का मामला सामने आने के बाद इसको लेकर एक एडवायजरी जारी की गई है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि हमने एडवायजरी कमेटी के साथ बैठक की है। बैठक में कई अहम पहलुओं पर चर्चा की गई। यह बैठक टीएसी चीफ रवि की अध्यक्षता में की गई। बैठक में आगे की क्या रणनीति हो, इस पर चर्चा हुई है। उन्होंने इस बारे में केंद्र सरकार से भी चर्चा की है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि अस्पताल और हेल्थ सेंटर में जरूरी तैयारियों के लिए पहले ही निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रदेश सरकार की ओर से सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बढ़ाने के लिए भी कहा गया है। कोडगू, मैंगलुरू, चमराजनगर जैसे सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बरतने के लिए कहा गया है।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments