Friday, May 1, 2026
Home राजकाज लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, जय प्रकाश भाई पटेल ने...

लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा को झटका, जय प्रकाश भाई पटेल ने थामा कांग्रेस का हाथ

रांची। झारखंड की मांडू सीट से बीजेपी विधायक जय प्रकाश पटेल बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी के लिए यह झटका माना जा रहा है। इस मौके पर झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और प्रभारी गुलाम अहमद मीर मौजूद रहे। झारखंड सरकार में मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि प्रकाश पटेल के कांग्रेस में शामिल होने से पार्टी को फायदा होगा।

वहीं जय प्रकाश पटेल ने कांग्रेस का हाथ थामने के बाद कहा कि मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा। 2019 के लोकसभा चुनाव में न सिर्फ बीजेपी बल्कि एनडीए गठबंधन के लिए प्रचार किया। हमें लगा कि झारखंड के लोगों के लिए काम कर सकेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हो सका।

उन्होंने आगे कहा कि मेरे पिता टेक लाल महतो अग्रणी योद्धा थे, हमें लगा कि एनडीए में जाने से उनके विजन को आगे बढ़ाएंगे, लेकिन ऐसा माहौल नहीं बना। हम ‘इंडिया’ गठबंधन को झारखंड में मजबूत करेंगे।

प्रकाश पटेल को कांग्रेस हजारीबाग लोकसभा सीट से उम्मीदवार बना सकती है। बीजेपी ने हजारीबाग सीट से मनीष जायसवाल को उम्मीदवार बनाया है। जायसवाल सदर विधायक हैं।

RELATED ARTICLES

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, पुराने मंत्रियों के विभागों में भी मामूली फेरबदल

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के तुरंत बाद विभागों का बंटवारा कर प्रशासनिक कामकाज को नई गति देने की कोशिश की है।...

उत्तराखंड में लंबे इंतजार के बाद भरे गए मंत्रिमंडल के खाली पद, पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

देहरादून। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद प्रदेश मंत्रिमंडल के रिक्त पद शुक्रवार को भर लिए गए। करीब चार साल बाद हुए मंत्रिमंडल विस्तार में...

उत्तराखंड कैबिनेट बैठक: सेवा नियमों, विकास योजनाओं पर फैसले, उपनल पर निर्णय टला

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में 15 जनवरी 2026 को आयोजित उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रशासनिक...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

Recent Comments