Sunday, September 6, 2026
Home राजकाज कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने पीएम मोदी का हाथ जोड़कर जताया आभार

कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने पीएम मोदी का हाथ जोड़कर जताया आभार

वीडियो जारी कर पीएम मोदी व सीएम धामी की तारीफ की, मची हलचल

देखें वीडियो

कांग्रेस नेता आर्य व मेहरा पीएम के कुमाऊं दौरे की कर चुके हैं आलोचना

धारचूला। बेशक कांग्रेस के बड़े नेता यशपाल आर्य व करण माहरा पीएम मोदी के कुमाऊं दौरे को असफल करार दे रहे हों। लेकिन उनकी ही पार्टी व सीमान्त धारचूला से कांग्रेसी विधायक हरीश धामी ने पीएम मोदी व सीएम धामी की शान में कसीदे पढ़ दिए। धारचूला से कांग्रेस विधायक हरीश धामी ने पीएम मोदी सीमान्त इलाके के दौरे के लिए हाथ जोड़ कर आभार जताया है। यहां जारी वीडियो में हरीश धामी ने कहा कि पीएम मोदी के सीमान्त इलाके में आने से धारचूला ही नहीं वरन प्रदेश के पर्यटन को गति मिलेगी। यही नहीं, सीमान्त इलाके के रुके विकास कार्यों को भी गति मिलेगी।

इधर, आर्य व माहरा के पीएम मोदी के दौरे को हवा हवाई बताने के बाद कांग्रेस विधायक हरीश धामी के वीडियो ने पार्टी के लिए नई मुसीबत खड़ी कर दी है। गौरतलब है कि लगभग साल भर पहले कांग्रेस विधायक हरीश धामी के भाजपा में जाने की चर्चा थी। उनका सीएम पुष्कर धामी के लिए धारचूला विधानसभा सीट छोड़ने की अफवाह भी तेजी से उड़ी थी। लेकिन बाद इन हरीश धामी ने भाजपा में जाने की खबरों का खंडन कर दिया था।

फिलहाल, ताजे वीडियो ने प्रदेश की राजनीति को नये सिरे से गर्मा दिया है।

RELATED ARTICLES

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments