Sunday, June 7, 2026
Home बड़ी खबर मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, पुराने मंत्रियों...

मंत्रिमंडल विस्तार के बाद नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा, पुराने मंत्रियों के विभागों में भी मामूली फेरबदल

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने मंत्रिमंडल विस्तार के तुरंत बाद विभागों का बंटवारा कर प्रशासनिक कामकाज को नई गति देने की कोशिश की है। जारी अधिसूचना के अनुसार मुख्यमंत्री ने अपने पास कई महत्वपूर्ण विभाग रखते हुए मंत्रियों के बीच जिम्मेदारियों का वितरण किया है। सूची के अंतिम पांच नाम हाल ही में शपथ लेने वाले नए मंत्रियों के हैं, जिन्हें भी अहम विभाग सौंपे गए हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, सचिवालय प्रशासन, नियोजन, राज्य सम्पत्ति, सूचना, गृह, राजस्व, औद्योगिक विकास, खनन, श्रम, पेयजल, ऊर्जा, आबकारी, न्याय, नागरिक उड्डयन, वित्त और आवास जैसे प्रमुख विभाग रखे हैं, जिससे स्पष्ट है कि सरकार के कोर सेक्टर सीधे मुख्यमंत्री के नियंत्रण में रहेंगे।

वरिष्ठ मंत्री सतपाल महाराज के विभागों में बदलाव नहीं किया गया है। वह लोक निर्माण विभाग, ग्रामीण निर्माण, संस्कृति, धर्मस्व, पर्यटन, सिंचाई, लघु सिंचाई तथा सामान्य प्रशासन जैसे महत्वपूर्ण विभाग ही देखेंगे। वहीं, कृषि क्षेत्र की जिम्मेदारी संभाल रहे गणेश जोशी से ग्राम्य विकास हटा दिया गया है। वह अब कृषि, कृषि शिक्षा, कृषि विपणन, उद्यान, खाद्य प्रसंस्करण, रेशम विकास और सैनिक कल्याण विभाग देखेंगे।

शिक्षा क्षेत्र की बागडोर पूरी तरह डा. धन सिंह रावत को सौंप दी गई है, उनसे स्वास्थ्य विभाग लेकर तकनीकी शिक्षा दी गई है। वह विद्यालयी शिक्षा (बेसिक और माध्यमिक), संस्कृत शिक्षा, उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और सहकारिता विभाग संभालेंगे। सुबोध उनियाल को वन, निर्वाचन, विधायी एवं संसदीय कार्य के साथ चिकित्सा स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा की जिम्मेदारी भी दी गई है।

रेखा आर्य पहले की तरह महिला सशक्तिकरण और बाल विकास, खाद्य नागरिक आपूर्ति, उपभोक्ता मामले, खेल और युवा कल्याण विभाग देखेंगीं। सौरभ बहुगुणा भी पशुपालन, दुग्ध विकास, मत्स्य पालन, गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग, प्रोटोकॉल तथा कौशल विकास एवं सेवायोजन की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

नए मंत्रियों के विभागों के बंटवारे को लेकर तमाम तरह के कयास लगाए जा रहे थे। मुख्यमंत्री धामी ने इसमें भी संतुलन बनाते हुए बंटवारा किया है। खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण और भाषा विभाग दिए गए हैं। भरत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मदन कौशिक को पंचायतीराज, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन और जनगणना विभाग दिए गए हैं। वहीं, प्रदीप बत्रा को परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग सौंपे गए हैं। शहरी विकास और पर्यावरण से जुड़े विभाग राम सिंह कैड़ा को दिए गए हैं, जिनमें शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन शामिल हैं।

RELATED ARTICLES

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments