Thursday, April 23, 2026
Home बड़ी खबर धाकड़ से धुरंधर बने धामी ने दी उत्तराखंड की विकास को रफ्तार,...

धाकड़ से धुरंधर बने धामी ने दी उत्तराखंड की विकास को रफ्तार, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने थपथपाई पीठ

हल्द्वानी। उत्तराखंड सरकार के “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम के तहत एमबी इंटर कॉलेज, हल्द्वानी में आयोजित जनसभा में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व की सराहना करते हुए राज्य को तेजी से विकास की राह पर अग्रसर बताया। उन्होंने राज्य सरकार की कार्यशैली को सराहते हुए कहा कि जीरो टॉलरेंस नीति के साथ तेजी से फैसले लिए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री की प्रशंसा में उन्होंने कहा, “धामी न केवल धाकड़ हैं, बल्कि अब धुरंधर बन चुके हैं,” जो प्रदेश के विकास के लिए प्रभावी निर्णय ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री का नंदा देवी मंदिर की प्रतिकृति और स्थानीय हस्तनिर्मित शॉल भेंट कर स्वागत किया।

अपने संबोधन में रक्षा मंत्री ने उत्तराखंड के शहीदों को नमन करते हुए देवभूमि को आस्था, अध्यात्म और तप की भूमि बताया। उन्होंने कहा कि यहां के लोग सौम्य, परिश्रमी और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हैं। उन्होंने कहा कि धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने देश के अग्रणी राज्यों में अपनी सशक्त पहचान बनाई है। 25 वर्षों में उत्तराखंड ने संघर्ष, बलिदान और विकास की लंबी यात्रा तय की है।

सड़क, रेल और हवाई कनेक्टिविटी के विस्तार के साथ-साथ बिजली, पर्यटन, कौशल विकास और रोजगार के क्षेत्रों में तेजी से काम हुआ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि छोटे राज्य के बावजूद उत्तराखंड ने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं, जिसका प्रतिबिंब जीडीपी और प्रति व्यक्ति आय में वृद्धि के रूप में दिखता है।

रक्षा मंत्री ने यूनिफॉर्म सिविल कोड, नकल विरोधी कानून, अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई और सीमांत गांवों के विकास जैसे फैसलों को मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू कर उत्तराखंड ने सामाजिक न्याय की दिशा में ऐतिहासिक पहल की है। अवैध घुसपैठ और अतिक्रमण पर सख्त रुख का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि देवभूमि की पवित्रता और सुरक्षा बनाए रखना जरूरी है। राज्य सरकार द्वारा बड़े स्तर पर अतिक्रमण हटाने और अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

केंद्र और राज्य मिलकर सीमांत क्षेत्रों के विकास, वाइब्रेंट विलेज योजना और पलायन रोकने के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने “पहाड़ की जवानी और पानी” के स्थानीय उपयोग पर जोर देते हुए कहा कि इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” के मंत्र के साथ आगे बढ़ रहा है और वैश्विक स्तर पर सशक्त भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि बीते चार वर्षों में राज्य में निवेश, पर्यटन, बुनियादी ढांचे, उद्योग और रोजगार के क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति हुई है।

मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के जरिए बड़े निवेश समझौते हुए हैं और स्टार्टअप व उद्योगों की संख्या में तेजी आई है। महिलाओं के सशक्तिकरण, युवाओं को रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रणाली और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई से राज्य में सकारात्मक बदलाव आया है।

उन्होंने कहा कि नकल विरोधी कानून लागू कर युवाओं के भविष्य को सुरक्षित किया गया है और बड़ी संख्या में युवाओं को सरकारी रोजगार मिला है। समान नागरिक संहिता लागू कर सामाजिक समरसता को भी मजबूती मिली है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए होमस्टे, होटल और धार्मिक स्थलों के विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही सीमांत क्षेत्रों में विकास कार्यों से रिवर्स पलायन को भी प्रोत्साहन मिला है।

कार्यक्रम के दौरान रक्षा मंत्री ने विभिन्न विभागों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया, जिसमें जमरानी बांध परियोजना, राष्ट्रीय राजमार्ग, ग्रामीण विकास और वन्यजीव संरक्षण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की गई।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, रेखा आर्य, रामसिंह कैड़ा, प्रदीप बत्रा, मदन कौशिक, खजान दास, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, सांसद अजय भट्ट, राज्यसभा सांसद व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, विधायक बंशीधर भगत, दीवान सिंह बिष्ट, सरिता आर्या, डॉ. मोहन सिंह बिष्ट, शिव अरोड़ा, सुरेश गड़िया सहित कई जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता, विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

देहरादून। देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता मिल गई...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता, विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

देहरादून। देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता मिल गई...

ऋषिकेश  से चारधाम यात्रा-2026 का विधिवत शुभारंभ, सीएम धामी ने बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

ऋषिकेश/देहरादून। ऋषिकेश  से चारधाम यात्रा-2026 का विधिवत शुभारंभ हो गया है। शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं को ले जाने वाली बसों को...

Recent Comments