Thursday, October 1, 2026
Home ताजा खबर कला, स्मृतियों और रंगों का जीवंत संगम बनी “स्मरण” चित्रकला प्रदर्शनी, दूसरे...

कला, स्मृतियों और रंगों का जीवंत संगम बनी “स्मरण” चित्रकला प्रदर्शनी, दूसरे दिन लाइव डेमोंस्ट्रेशन की धूम

देहरादून। यशकृतिका फाउंडेशन द्वारा आयोजित “Echoes of Expression – स्मरण” चित्रकला प्रदर्शनी एवं कार्यशाला इन दिनों कला प्रेमियों के बीच विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। 14 मई से 20 मई 2026 तक चलने वाले इस आयोजन में रंगों, भावनाओं और रचनात्मक अभिव्यक्तियों का अद्भुत समागम देखने को मिल रहा है। यह आयोजन प्रसिद्ध चित्रकार स्वर्गीय कृतिका उनियाल की तृतीय पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति को समर्पित है। कला जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाली कृतिका उनियाल की सृजनशीलता और कला के प्रति समर्पण को याद करते हुए प्रतिवर्ष “स्मरण” कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।

प्रदर्शनी के दूसरे दिन आमंत्रित कलाकारों ने लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से अपनी कला प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कलाकारों ने कैनवास पर रंगों के जरिए प्रकृति, संस्कृति और मानवीय भावनाओं को जीवंत कर दिया। विशेष रूप से उत्तराखंड की लोक संस्कृति, हिमालयी सौंदर्य, देवभूमि की आध्यात्मिकता और ग्रामीण जीवन की झलक कई चित्रों में देखने को मिली, जिसने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

देश के विभिन्न हिस्सों से आए कलाकारों की कलाकृतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार जाकिर हुसैन, रवि चरण, चंद्र बहादुर रसाइली, सुनील कुमार और मुक्ता जोशी सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा कलाकारों ने भाग लेते हुए अपनी उत्कृष्ट कला का प्रदर्शन किया। कलाकारों द्वारा तैयार की गई पेंटिंग्स पूरे आयोजन में आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।

प्रदर्शनी के दौरान प्रतिदिन लाइव पेंटिंग, कला कार्यशालाएं और रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिनमें कला प्रेमी और युवा कलाकार उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। आयोजकों ने इस पूरे कार्यक्रम को सभी के लिए नि:शुल्क रखा है, ताकि अधिक से अधिक लोग कला और संस्कृति से जुड़ सकें।

संस्था की संस्थापक कमलेश नेगी तथा यशपाल उनियाल द्वारा कला और संस्कृति के संरक्षण के लिए किए जा रहे प्रयासों की उपस्थित कलाकारों एवं कला प्रेमियों ने सराहना की। सभी ने उम्मीद जताई कि यशकृतिका फाउंडेशन भविष्य में भी इसी प्रकार रचनात्मक मंच उपलब्ध कराकर कला जगत को नई ऊर्जा देता रहेगा।

RELATED ARTICLES

38वें राष्ट्रीय खेलों में प्रस्तुति देने वाले पांडवाज़ को 20 महीने बाद भी भुगतान का इंतजार, CM धामी से गुहार

देहरादून। जिस पांडवाज़ बैंड की धुनें 38वें राष्ट्रीय खेलों के दौरान उत्तराखंड की पहचान और संस्कृति को देशभर के दर्शकों तक पहुंचा रही थीं,...

Uttarakhand Salary News: बैंक हड़ताल से पहले कर्मचारियों और पेंशनरों को बड़ी राहत, 26 सितंबर तक मिलेगा वेतन-पेंशन

देहरादून। उत्तराखंड के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए बड़ी राहत की खबर है। 28 से 30 सितंबर 2026 तक प्रस्तावित तीन दिवसीय राष्ट्रव्यापी...

Shruti Vats Poetry Collection: श्रुति वत्स के पहले कविता संग्रह ‘कुल जमा’ का लोकार्पण, 107 कविताओं में जिंदगी के कई रंग

देहरादून। जिंदगी के खाते में आखिर ‘कुल जमा’ क्या रह जाता है—कुछ सफलताएं, कुछ नाकामियां, कुछ स्पर्श, कुछ आवाजें और अधूरे-पूरे सपने। इसी भाव...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंडः भाजपा डा. केएस पंवार को भेज सकती है राज्यसभा, दिल्ली से देहरादून तक बढ़ी सरगर्मियां

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. केएस पंवार को राज्यसभा का उम्मीदवार बना सकती है। एकाएक न सिर्फ उनका नाम चर्चा में आया है...

Dehradun News: दुष्कर्म और अपहरण के मामले में आरोपी बरी, बयानों में विरोधाभास को अदालत ने माना अहम

देहरादून। दुष्कर्म और अपहरण के मामले में देहरादून की अदालत ने आरोपी दर्शन सिंह को दोनों आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने महिला...

विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर घूस ले रहा था ऑर्थोपेडिक सर्जन, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों दबोचा

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला अस्पताल में तैनात एक सरकारी डॉक्टर को...

Champawat News: जनता मिलन में 95 शिकायतें, डीएम मनीष कुमार ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

चम्पावत। जनता की शिकायतों पर केवल पत्राचार नहीं, धरातल पर समाधान होना चाहिए। जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार...

Recent Comments