Friday, October 2, 2026
Home क्राइम विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर घूस ले रहा था ऑर्थोपेडिक...

विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर घूस ले रहा था ऑर्थोपेडिक सर्जन, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों दबोचा

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला अस्पताल में तैनात एक सरकारी डॉक्टर को सतर्कता विभाग (विजिलेंस) की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोप है कि डॉक्टर साहब एक जरूरतमंद से दिव्यांग प्रमाण पत्र (विकलांगता सर्टिफिकेट) बनाने के नाम पर घूस मांग रहे थे।
विकलांगता सर्टिफिकेट के बदले मांगे ₹5,000
मिली जानकारी के मुताबिक, रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में कार्यरत ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकुर ठाकुर पर एक शिकायतकर्ता ने गंभीर आरोप लगाए थे। शिकायतकर्ता का कहना था कि डॉक्टर द्वारा उसका विकलांगता प्रमाण पत्र जारी करने के एवज में ₹5,000 की रिश्वत की मांग की जा रही है। परेशान होकर पीड़ित ने इस भ्रष्टाचार की शिकायत विजिलेंस के टोल-फ्री नंबर 1064 पर दर्ज करा दी।
विजिलेंस की ट्रैप टीम ने ऐसे बुना जाल
शिकायत मिलने के बाद सतर्कता विभाग की टीम ने मामले की प्रारंभिक जांच की। जांच में डॉक्टर पर लगे आरोप पहली नजर में सही पाए गए। इसके बाद पुलिस अधीक्षक (सतर्कता सेक्टर देहरादून) के निर्देश पर तुरंत एक विशेष ट्रैप टीम का गठन किया गया और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।
अस्पताल परिसर में मचा हड़कंप
तय योजना के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को विजिलेंस की ट्रैप टीम ने रुद्रप्रयाग जिला अस्पताल में दबिश दी। टीम ने ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. अंकुर ठाकुर को शिकायतकर्ता से ₹5,000 की नकद राशि लेते हुए मौके पर ही दबोच लिया। सरकारी डॉक्टर की इस तरह रंगे हाथों गिरफ्तारी से पूरे अस्पताल प्रशासन और स्वास्थ्य महकमे में हड़कंप मच गया।
विजिलेंस टीम आरोपी चिकित्सक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी और वैधानिक कार्रवाई कर रही है। इस मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी बारीकी से जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

देहरादून में रक्तदाताओं और संस्थाओं का सम्मान, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जुटा करीब 30 यूनिट रक्त

देहरादून। जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ गुरुवार को देहरादून में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस...

Uttarakhand Pension: 9,93,886 पेंशनरों को मिले ₹147.34 करोड़, सीएम धामी ने जारी की सितंबर की पेंशन

देहरादून। उत्तराखंड के 9,93,886 पेंशनरों को सितंबर माह की पेंशन का भुगतान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय...

उत्तराखंडः भाजपा डा. केएस पंवार को भेज सकती है राज्यसभा, दिल्ली से देहरादून तक बढ़ी सरगर्मियां

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. केएस पंवार को राज्यसभा का उम्मीदवार बना सकती है। एकाएक न सिर्फ उनका नाम चर्चा में आया है...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

देहरादून में रक्तदाताओं और संस्थाओं का सम्मान, स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में जुटा करीब 30 यूनिट रक्त

देहरादून। जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ गुरुवार को देहरादून में राष्ट्रीय स्वैच्छिक रक्तदान दिवस...

Uttarakhand Pension: 9,93,886 पेंशनरों को मिले ₹147.34 करोड़, सीएम धामी ने जारी की सितंबर की पेंशन

देहरादून। उत्तराखंड के 9,93,886 पेंशनरों को सितंबर माह की पेंशन का भुगतान कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को अंतर्राष्ट्रीय...

उत्तराखंडः भाजपा डा. केएस पंवार को भेज सकती है राज्यसभा, दिल्ली से देहरादून तक बढ़ी सरगर्मियां

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. केएस पंवार को राज्यसभा का उम्मीदवार बना सकती है। एकाएक न सिर्फ उनका नाम चर्चा में आया है...

Dehradun News: दुष्कर्म और अपहरण के मामले में आरोपी बरी, बयानों में विरोधाभास को अदालत ने माना अहम

देहरादून। दुष्कर्म और अपहरण के मामले में देहरादून की अदालत ने आरोपी दर्शन सिंह को दोनों आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने महिला...

Recent Comments