Thursday, October 1, 2026
Home बड़ी खबर मुख्यमंत्री धामी ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता...

मुख्यमंत्री धामी ने राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को दिया तोहफा, महंगाई भत्ता दो प्रतिशत बढ़कर हुआ 60

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य सरकार के कार्मिकों एवं पेंशनरों को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की तर्ज पर 1 जनवरी 2026 से महंगाई भत्ते की दर 58 प्रतिशत से बढ़ाकर 60 प्रतिशत प्रतिमाह किए जाने का अनुमोदन प्रदान किया है। इस निर्णय से राज्य के हजारों कर्मचारियों और पेंशनरों को सीधा लाभ मिलेगा।

इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनपदों में आवास एवं आधारभूत सुविधाओं से जुड़ी विकास योजनाओं के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की है। स्वीकृत योजनाओं के तहत जनपद चम्पावत के कोतवाली पंचेश्वर में टाइप-द्वितीय के छह आवासों और चाहरदीवारी निर्माण के लिए 3.13 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। वहीं जनपद नैनीताल के फायर स्टेशन हल्द्वानी में टाइप-द्वितीय के 64, टाइप-तृतीय के आठ तथा टाइप-चतुर्थ के चार आवासों के निर्माण हेतु 36.64 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गई है।

इसके अलावा चम्पावत जनपद के थाना रीठासाहिब में टाइप-द्वितीय के छह तथा टाइप-तृतीय के एक आवास के निर्माण के लिए 3.47 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। मुख्यमंत्री ने अल्मोड़ा जिले के मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण के लिए 5.91 करोड़ रुपये तथा चमोली जनपद के थराली विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्वालदम बाजार में वाहन पार्किंग निर्माण के लिए 61.57 लाख रुपये की स्वीकृति भी प्रदान की है।

राज्य सरकार के अनुसार इन योजनाओं के क्रियान्वयन से पुलिस, अग्निशमन एवं स्थानीय आधारभूत सुविधाओं को मजबूती मिलने के साथ ही आम जनता को भी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंडः भाजपा डा. केएस पंवार को भेज सकती है राज्यसभा, दिल्ली से देहरादून तक बढ़ी सरगर्मियां

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. केएस पंवार को राज्यसभा का उम्मीदवार बना सकती है। एकाएक न सिर्फ उनका नाम चर्चा में आया है...

Dehradun News: दुष्कर्म और अपहरण के मामले में आरोपी बरी, बयानों में विरोधाभास को अदालत ने माना अहम

देहरादून। दुष्कर्म और अपहरण के मामले में देहरादून की अदालत ने आरोपी दर्शन सिंह को दोनों आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने महिला...

विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर घूस ले रहा था ऑर्थोपेडिक सर्जन, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों दबोचा

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला अस्पताल में तैनात एक सरकारी डॉक्टर को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंडः भाजपा डा. केएस पंवार को भेज सकती है राज्यसभा, दिल्ली से देहरादून तक बढ़ी सरगर्मियां

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. केएस पंवार को राज्यसभा का उम्मीदवार बना सकती है। एकाएक न सिर्फ उनका नाम चर्चा में आया है...

Dehradun News: दुष्कर्म और अपहरण के मामले में आरोपी बरी, बयानों में विरोधाभास को अदालत ने माना अहम

देहरादून। दुष्कर्म और अपहरण के मामले में देहरादून की अदालत ने आरोपी दर्शन सिंह को दोनों आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने महिला...

विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर घूस ले रहा था ऑर्थोपेडिक सर्जन, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों दबोचा

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला अस्पताल में तैनात एक सरकारी डॉक्टर को...

Champawat News: जनता मिलन में 95 शिकायतें, डीएम मनीष कुमार ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

चम्पावत। जनता की शिकायतों पर केवल पत्राचार नहीं, धरातल पर समाधान होना चाहिए। जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार...

Recent Comments