Thursday, October 1, 2026
Home बड़ी खबर सुविधाः अब घर बैठे ऑनलाइन बन सकेंगे राशन कार्ड, नए पोर्टल से...

सुविधाः अब घर बैठे ऑनलाइन बन सकेंगे राशन कार्ड, नए पोर्टल से आम लोगों को मिलेंगी कई सुविधाएं

देहरादून। उत्तराखंड में राशन कार्ड से जुड़ी सेवाओं को अब पूरी तरह डिजिटल बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग ने राज्य में यूनिफाइड राशन कार्ड मैनेजमेंट सिस्टम (यूआरसीएमएस) पोर्टल लागू कर दिया है, जिसके माध्यम से लोग घर बैठे ऑनलाइन राशन कार्ड बनवा सकेंगे।

नई व्यवस्था लागू होने के बाद राशन कार्ड बनवाने, परिवार के सदस्यों का नाम जोड़ने या हटाने और अन्य संशोधन के लिए लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। विभाग के अनुसार, नया पोर्टल आधुनिक तकनीक पर आधारित है और इसे पहले से अधिक सरल बनाया गया है।

नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले लोगों को आधार आधारित ओटीपी सत्यापन के जरिए पोर्टल पर लॉगिन करना होगा। वहीं, पुराने राशन कार्ड में किसी प्रकार का संशोधन करने के लिए परिवार के मुखिया के पंजीकृत मोबाइल नंबर का उपयोग अनिवार्य रहेगा। ओटीपी सत्यापन के बाद संबंधित बदलाव ऑनलाइन किए जा सकेंगे।

विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जिन लोगों को ऑनलाइन प्रक्रिया में दिक्कत होगी, वे तहसील या पूर्ति कार्यालय में जाकर भी आवेदन कर सकेंगे।

जिला पूर्ति अधिकारी ने राशन कार्ड धारकों से समय रहते ई-केवाईसी पूरा करने की अपील की है। इसके लिए ‘मेरा ई-केवाईसी’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। विभाग ने 30 मई से पहले सभी कार्ड धारकों को ई-केवाईसी कराने की सलाह दी है, ताकि भविष्य में राशन वितरण में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंडः भाजपा डा. केएस पंवार को भेज सकती है राज्यसभा, दिल्ली से देहरादून तक बढ़ी सरगर्मियां

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. केएस पंवार को राज्यसभा का उम्मीदवार बना सकती है। एकाएक न सिर्फ उनका नाम चर्चा में आया है...

Dehradun News: दुष्कर्म और अपहरण के मामले में आरोपी बरी, बयानों में विरोधाभास को अदालत ने माना अहम

देहरादून। दुष्कर्म और अपहरण के मामले में देहरादून की अदालत ने आरोपी दर्शन सिंह को दोनों आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने महिला...

विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर घूस ले रहा था ऑर्थोपेडिक सर्जन, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों दबोचा

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला अस्पताल में तैनात एक सरकारी डॉक्टर को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

उत्तराखंडः भाजपा डा. केएस पंवार को भेज सकती है राज्यसभा, दिल्ली से देहरादून तक बढ़ी सरगर्मियां

देहरादून। उत्तराखंड भाजपा प्रसिद्ध उद्योगपति डॉ. केएस पंवार को राज्यसभा का उम्मीदवार बना सकती है। एकाएक न सिर्फ उनका नाम चर्चा में आया है...

Dehradun News: दुष्कर्म और अपहरण के मामले में आरोपी बरी, बयानों में विरोधाभास को अदालत ने माना अहम

देहरादून। दुष्कर्म और अपहरण के मामले में देहरादून की अदालत ने आरोपी दर्शन सिंह को दोनों आरोपों से बरी कर दिया है। अदालत ने महिला...

विकलांगता प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर घूस ले रहा था ऑर्थोपेडिक सर्जन, विजिलेंस टीम ने रंगे हाथों दबोचा

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले से भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिला अस्पताल में तैनात एक सरकारी डॉक्टर को...

Champawat News: जनता मिलन में 95 शिकायतें, डीएम मनीष कुमार ने दिए समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश

चम्पावत। जनता की शिकायतों पर केवल पत्राचार नहीं, धरातल पर समाधान होना चाहिए। जिला सभागार में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार...

Recent Comments