Friday, July 3, 2026
Home खेल 22 मई से शुरू होगा 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप, देशभर की 16...

22 मई से शुरू होगा 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप, देशभर की 16 टीमें लेंगी हिस्सा, कई स्टार खिलाड़ी भी दिखेंगे

देहरादून। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मई से शुरू होकर 7 जून तक चलेगा। इस बार प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की मजबूत टीमों के साथ नेपाल की टीम भी भाग ले रही है। कुल 16 टीमें चार ग्रुपों में विभाजित होकर खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

टूर्नामेंट को लेकर आयोजित प्रेस वार्ता में एसोसिएशन के सचिव पीसी वर्मा ने बताया कि विजेता टीम को 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार और गोल्ड कप ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 7 लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा हर मैच के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को 5 हजार रुपये का पुरस्कार मिलेगा। वहीं, पूरे टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को एक लाख रुपये की इनामी राशि दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता के सभी मुकाबले रंगीन ड्रेस में सफेद गेंद से खेले जाएंगे। क्वार्टर फाइनल से टूर्नामेंट नॉकआउट चरण में प्रवेश करेगा। अधिकांश मुकाबले डे-नाइट प्रारूप में आयोजित होंगे। टूर्नामेंट के दो मैच अल्फा क्रिकेट स्टेडियम, गणेशपुर में खेले जाएंगे, जबकि बाकी मुकाबले महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज और राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में होंगे।

आयोजकों के अनुसार खिलाड़ियों के रहने, भोजन और परिवहन की व्यवस्था भी की गई है। इस बार प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और आईपीएल खिलाड़ियों के भाग लेने की संभावना जताई जा रही है, जिससे टूर्नामेंट का रोमांच और बढ़ने की उम्मीद है।

ग्रुप ए में उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, पंजाब और सहगल क्रिकेट क्लब को रखा गया है। ग्रुप बी में दिल्ली, उत्तराखंड, ओडिसा और इंडियन रेलवे की टीमें शामिल हैं। ग्रुप सी में त्रिपुरा, झारखंड, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया और ए एंड एस कोलकाता बंगाल को जगह मिली है। वहीं ग्रुप डी में गोवा, केरला, एलबी शास्त्री क्रिकेट क्लब और नेपाल की टीम शामिल है।

इस मौके पर राजीव दत्ता, डॉ. जेएस सचान, योगेन्द्र बाजपाई, कुमार थापा, दीपक जोशी, संतोष गैरोला, संदीप सिंह रावत, देवेन्द्र सती, इन्दीवर सरल, एमसी शाह, पीसी कोठारी और डीके शर्मा समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में तेजी, उत्तराखंड में अब तक 92% से अधिक फॉर्म हुए डिजिटाइज

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेशभर में मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य 92...

रुद्रपुर से ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत, कृषि क्षेत्र को ₹369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगात

रुद्रपुर। किसानों की आय बढ़ाने, मिट्टी की सेहत सुधारने और कृषि को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से रुद्रपुर के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम...

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

मतदाता पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में तेजी, उत्तराखंड में अब तक 92% से अधिक फॉर्म हुए डिजिटाइज

देहरादून। उत्तराखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रदेशभर में मतदाता गणना प्रपत्रों के डिजिटाइजेशन का कार्य 92...

रुद्रपुर से ‘खेत बचाओ अभियान’ की शुरुआत, कृषि क्षेत्र को ₹369.66 करोड़ की योजनाओं की सौगात

रुद्रपुर। किसानों की आय बढ़ाने, मिट्टी की सेहत सुधारने और कृषि को टिकाऊ बनाने के उद्देश्य से रुद्रपुर के गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम...

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

Recent Comments