Thursday, July 30, 2026
Home ताजा खबर ‘स्मरण’ कला प्रदर्शनी में दिखी रंगों और रचनात्मकता की अनूठी दुनिया, यशकृतिका...

‘स्मरण’ कला प्रदर्शनी में दिखी रंगों और रचनात्मकता की अनूठी दुनिया, यशकृतिका फाउंडेशन की शानदार पहल

देहरादून। यशकृतिका फाउंडेशन की ओर से आयोजित सात दिवसीय चित्रकला प्रदर्शनी एवं कार्यशाला “Echoes of Expression : स्मरण” का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। यह आयोजन प्रसिद्ध कलाकार स्वर्गीय कृतिका उनियाल की स्मृति और उनकी तृतीय पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम 14 मई से 20 मई तक चलेगा, जिसमें देशभर के कलाकार अपनी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संस्कृति विभाग उत्तराखंड के निदेशक प्रदीप जोशी मौजूद रहे। वहीं संस्था की संस्थापक कमलेश नेगी और यशपाल उनियाल की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

प्रदर्शनी में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों के कलाकारों की कलाकृतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार जाकिर हुसैन, चंद्र बहादुर रसाइली, रवि चरण (नानौता) और सुनील कुमार (बुढ़ाना) सहित कई वरिष्ठ और युवा कलाकार शामिल हुए। कला प्रेमियों ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित चित्रों और रचनात्मक अभिव्यक्तियों की सराहना की।

प्रदर्शनी के साथ लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी आयोजित किए जा रहे हैं, जहां कलाकार अपनी कला शैली, तकनीक और चित्रकला की बारीकियों को लोगों के साथ साझा कर रहे हैं। आयोजकों के अनुसार यह मंच युवा कलाकारों, विद्यार्थियों और कला प्रेमियों के लिए सीख और प्रेरणा का अवसर बन रहा है।

यशकृतिका फाउंडेशन का कहना है कि “स्मरण” केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि स्वर्गीय कृतिका उनियाल की कला यात्रा और उनके रचनात्मक योगदान को श्रद्धांजलि देने का प्रयास है, जिसे हर वर्ष और अधिक व्यापक स्वरूप में आयोजित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

जंतर-मंतर आंदोलनः पीएम मोदी ने कहा फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, शिक्षा सचिव को हटाया, वांगचुक का अनशन खत्म

नई दिल्ली। दिल्ली के जंतर-मंतर पर परीक्षा पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन में गुरुवार देर...

मुख्यमंत्री धामी ने श्रमिकों के लिए खोला कल्याण योजनाओं का पिटारा, दो मेडिकल मोबाइल वैन भी रवाना

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को राज्य के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों और उनके परिवारों के लिए कई नई कल्याणकारी योजनाओं...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

लोकसभा ने नकल व पेपर लीक पर कसा शिकंजा, हंगामें और विरोध के बीच संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारित

नई दिल्ली। देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आए पेपर लीक और संगठित नकल के मामलों पर सख्ती करते हुए लोकसभा ने बुधवार...

उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प, मुख्यमंत्री धामी बोले- जनभागीदारी से सफल होगा अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड को सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से हासिल नहीं किया...

विद्या भारती के प्रतिभा सम्मान समारोह में सीएम धामी ने किया मेधावियों का सम्मान, रुड़की में आयोजित हुआ कार्यक्रम

हरिद्वार/रुड़की। रुड़की में आयोजित विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान, उत्तराखंड के प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट...

एक युग की समाप्तिः पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजकीय सम्मान के बीच दी गई अंतिम विदाई

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति के वरिष्ठ और सम्मानित चेहरों में शामिल पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं कांग्रेस के दिग्गज नेता हीरा सिंह बिष्ट का रविवार...

Recent Comments