Monday, March 9, 2026
Home खेल अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिताः एजुकेशन स्पोर्ट्स और पेयजल विभाग ने जीते अपने-अपने...

अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिताः एजुकेशन स्पोर्ट्स और पेयजल विभाग ने जीते अपने-अपने मुकाबले

देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से खेली जा रही अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में एजुकेशन स्पोर्ट्स ने पोस्ट एवं टेलीकॉम अकाउंट्स को 41 रनों से करारी शिकस्त दी। वहीं, दूसरे मुकाबले में पेयजल ने सचिवालय वॉरियर्स को सात विकेट से हराया।

बुधवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में पहला मैच एजुकेशन स्पोर्ट्स और पोस्ट एवं टेलीकॉम अकाउंट्स के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए एजुकेशन स्पोर्ट्स ने मैन ऑफ द मैच कुलदीप के 66 और अमित के 31 रनों की बदौलत निर्धारित 20 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पोस्ट एवं टेलीकॉम अकाउंट्स की टीम 134 रनों पर ऑल आउट हो गई और मुकाबला 41 रनों से हार गई। अभिषेक ने 43 और अनुराग ने 20 रन बनाए। एजुकेशन स्पोर्ट्स के सुरेंद्र भंडारी ने 03 विकेट चटकाए।

दूसरे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सचिवालय वॉरियर्स की टीम पेयजल की कसी हुई गेंदबाजी के सामने 10.3 ओवर में 66 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम के लिए जितेंद्र ने सर्वाधिक 14 रन बनाए। मैन ऑफ द मैच अक्षय वर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 05 विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पेयजल की टीम ने मनीष मेहर के शानदार 57 रनों की बदौलत 09 ओवर में 03 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। पवन असवाल और अमित सतवाल ने 1-1 विकेट लिया।

RELATED ARTICLES

Ranji Trophy 2025-26: उत्तराखंड ने रचा इतिहास, झारखंड को पारी से हराकर पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे

देहरादून/जमशेदपुर। रणजी ट्रॉफी 2025-26 सीजन में उत्तराखंड क्रिकेट टीम ने ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। कीनन...

T-20 World Cup: भारत ने जीत के साथ की अभियान की शानदार शुरूआत, यूएसए को 29 रन से हराया

मुंबई। अंतरराष्ट्रीय 20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने अपने अभियान का शानदार आगाज करते हुए ग्रुप ए के पहले मैच में संयुक्त राज्य...

मोनाल कप 2025ः सचिवालय ए और पैंथर्स की सेमीफाइनल में शानदार जीत, दोनों टीमें फाइनल में भिडेंगीं

देहरादून। मोनाल कप 2025 के सेमीफाइनल मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिवालय ए और सचिवालय पैंथर्स ने फाइनल में जगह बना ली है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अर्थव्यवस्था में उत्तराखंड की ऊंची छलांग, जीडीपी डेढ़ गुना बढ़ी, प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था में तेजी का दौर जारी है। राज्य का सकल घरेलू उत्पाद (जीएसडीपी) वर्ष 2024–25 में बढ़कर ₹3,81,889 करोड़ पहुंच गया है,...

उत्तरांचल प्रेस क्लब में रंगारंग होली मिलन महोत्सव की धूम, रंगों की फुहार और लोक संगीत की गूंज में सरोबार हुए लोग

देहरादून। देहरादून में उत्तरांचल प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह इस बार खास उत्साह और भव्यता के साथ आयोजित हुआ। रंगों की फुहार, लोक...

दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में कोर्ट का बड़ा फैसला, केजरीवाल और सिसोदिया बाइज्जत बरी

नई दिल्ली। दिल्ली की बहुचर्चित आबकारी नीति मामले में आज बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब राउज एवेन्यू स्थित विशेष सीबीआई अदालत ने पूर्व मुख्यमंत्री...

नयार वैली फेस्टिवल का भव्य शुभारंभ, मुख्यमंत्री धामी ने कहा आर्थिक प्रगति से जुड़ेंगे पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र

पौड़ी/देहरादून। नयार घाटी की हरी-भरी वादियों में गुरुवार को विकास और पर्यटन का नया अध्याय शुरू हुआ, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद...

Recent Comments