Sunday, September 6, 2026
Home खेल क्रिकेट प्रतियोगिताः सीएमओ किंग्स इलेवन, पीडब्ल्यूडी, वीपीडीओ और यूजेवीएनएल ने जीते मुकाबले

क्रिकेट प्रतियोगिताः सीएमओ किंग्स इलेवन, पीडब्ल्यूडी, वीपीडीओ और यूजेवीएनएल ने जीते मुकाबले

देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से खेली जा रही अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता सचिवालय कप 2024 में रविवार को चार मुकाबले खेले गए। सीएमओ किंग्स इलेवन ने कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी ने एनआईईपीवीडी वॉरियर, वीपीडीओ ने शहरी विकास विभाग और यूजेवीएनएल ने सचिवालय डेंजर्स को हराकर पूरे अंक हासिल किए।

रविवार को महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में पहला मुकाबला सीएमओ किंग्स इलेवन एवं कृषि विभाग के बीच खेला गया। सीएमओ किंग्स इलेवन ने मैन ऑफ द मैच सुनील पंवार के 46 रनों की बदौलत 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए। जवाब में कृषि विभाग की टीम 9 विकेट पर 125 रन ही बना पाई। इस तरह सीएमओ किंग्स इलेवन ने मैच 53 रनों से जीत लिया।

यहां दूसरा मैच एनआईईपीवीडी वॉरियर एवं पीडब्ल्यूडी के बीच खेला गया। पीडब्ल्यूडी ने पहले खेलते हुए मैन ऑफ द मैच पीयूष के 59 रनों की बदौलत 7 विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में एनआईईपीवीडी वॉरियर की टीम कुल 141 रन ही बना सकी। इस तरह पीडब्ल्यूडी ने मैच 15 रन से जीत लिया।

अश्मित क्रिकेट ग्राउंड दूधली में पहला मैच शहरी विकास विभाग एवं वीपीडीओ के बीच खेला गया। शहरी विकास विभाग की टीम मैन ऑफ द मैच अनित चौहान की गेंदबाजी के सामने टिक नहीं पाई और पहले खेलते हुए मात्र 103 रनों पर ढ़ेर हो गई। जवाब में वीपीडीओ की टीम ने अनित के शानदार 52 रनों की बदौलत 2 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य प्राप्त कर लिया।

इसी मैदान पर दूसरा मुकाबला सचिवालय डेंजर्स और यूजेवीएनएल के बीच खेला गया। यूजेवीएनएल ने मैन ऑफ द मैच मुकेश की 54 रनों की पारी की बदौलत कुल 103 रन बनाए।  जवाब में सचिवालय डेंजर्स की टीम 68 रनों पर ढ़ेर हो गई। मुकेश ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार विकेट भी चटकाए।

RELATED ARTICLES

खेल प्रतिभाओं को सम्मान, भविष्य को नई उड़ान: उत्तराखंड को मिला पहला क्रीड़ा विश्वविद्यालय, सीएम ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने अपनी मौजूदा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा...

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments