Saturday, June 13, 2026
Home ताजा खबर पैनेसिया हॉस्पिटल देगा आयुष्मान मरीजों को डायलिसिस की सुविधा, गर्भवतियों को भी...

पैनेसिया हॉस्पिटल देगा आयुष्मान मरीजों को डायलिसिस की सुविधा, गर्भवतियों को भी दी सौगात

देहरादून। अपने छठे स्थापना दिवस के मौके पर पैनेसिया अस्पताल ने डायलिसिस केंद्र का शुभारंभ किया। अस्पताल ने ऋषिकेश स्थित सेंटर की तर्ज पर देहरादून में भी आयुष्मान कार्ड धारक मरीज डायलिसिस की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इसके अलावा अस्पताल ने गर्भवतियों को भी किलकारी कार्ड की सौगात दी है, जिसमें उन्हें निशुल्क ओपीडी समेत कई अन्य सुविधाएं मिलेंगीं।

मंगलवार को रिस्पना पुल स्थित अस्पताल में डायलिसिस केंद्र का उद्घाटन प्रसिद्ध लोक गायक सौरव मैठाणी ने किया। उन्होंने अस्पताल द्वारा दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं की सराहना की। पैनेसिया हॉस्पिटल के संस्थापक रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को सबसे बेहतर, विश्वस्तरीय, गुणवत्तापरक और किफायती स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। विभिन्न सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए पैनेसिया हॉस्पिटल लगातार अपनी सुविधाओं और सेवाओं में विस्तार कर रहा है, जिससे लोगों को एक छत्त के नीचे सभी तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके।

उन्होंने बताया कि अस्पताल ने गर्भवती महिलाओं के लिए किलकारी हेल्थ कार्ड की सुविधा शुरू की है। इसके तरह गर्भवतियों को गर्भावस्था के दौरान निशुल्क ओपीडी, आपातकालीन स्थिति में उनके निवास से हॉस्पिटल तक निशुल्क एंबुलेंस की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा उन्हें उपचार, विभिन्न जांचों, दवाइयों और टीकाकरण में भी छूट का लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि ऋषिकेश सेंटर में अभी आयुष्मान कार्ड के मरीजों को डायलिसिस की सुविधा मिल रही है। अब देहरादून में भी मरीज इसका लाभ उठा सकेंगे। इसके अलावा गोल्डन कार्ड और सीएपीएफ कार्ड धारक भी इसका लाभ ले सकते हैं। इस अवसर पर निदेशक शुभम चंदेल, राहुल अमोला समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

कई आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल, आशीष चौहान बने जिलाधिकारी देहरादून

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने शनिवार रात कई आईएएस, पीसीएस और सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल कर दिया। आशीष चौहान को देहरादून...

Recent Comments