Sunday, September 6, 2026
Home खेल Sachivalaya Cricket Club: दूसरे दिन पुरुषों के साथ ही महिला क्रिकेटरों ने...

Sachivalaya Cricket Club: दूसरे दिन पुरुषों के साथ ही महिला क्रिकेटरों ने भी दिखाई मैदान पर प्रतिभा

देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित की जा रही अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को दूसरे दिन कुल 10 मुकाबले खेले गए। पुरुष टीमों के बीच छह और महिला टीमों के बीच चार मुकाबले आयोजित किए गए।

अश्मित क्रिकेट ग्राउंड, दूधली में पहला मैच एनआईईपीवीडी वॉरियर्स व पेयजल के बीच खेला गया। पेयजल ने 06 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। पांच विकेट चटकाने वाले मोहम्मद इस्लाम को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। इसी मैदान पर खेले गए दूसरे मुकाबले में यूजेवीएनएल ने यूटीसीसी को 08 विकेट से शिकस्त दी। 27 रन बनाने के अलावा तीन विकेट चटकाने वाले मुकेश कुमार को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज मैदान में पहला मुकाबला वीपीडीओ व एजुकेशन स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। एजुकेशन स्पोर्ट्स ने मैच 08 विकेट से जीता। कृष्ण कांत को 29 रन बनाने और 2 विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। यहां दूसरे मैच में सचिवालय ए ने एयरफोर्स को 108 रन से करारी शिकस्त दी। 34 रन बनाने के अलावा तीन विकेट चटकाने वाले आशुतोष विमल को उनके ऑलराउंडर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मामस क्रिकेट ग्राउंड रायवाला में पहला मैच पशुपालन व यूपीसीएल के बीच खेला गया। यूपीसीएल ने मैच 08 विकेट से जीत लिया। देवेंद्र अधिकारी को उनके शानदार 57 रनों की पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया। यहां खेले गए दूसरे मुकाबले में कृषि विभाग ने सहकारिता विभाग को एक विकेट से हराया। छह विकेट चटकाने वाले हिमांशु कुमार उनके बेहतरीन प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

दून क्रिकेट ग्राउंड कुआंवाला में महिलाओं के नॉक आउट मुकाबले खेले गए। पहले मैच में एजुकेशन (माध्यमिक) की टीम ने यूपीसीएल को 09 विकेट से हरा दिया। दिव्या नकोटी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दूसरे मैच में पिटकुल ने सचिवालय एवेंजर्स को 08 विकेट से हरा दिया। शैली राठी को मैन ऑफ द मैच दिया गया। तीसरे मैच में यूजेवीएनएल ने पीडब्ल्यूडी को 09 विकेट से हरा दिया। प्रियंका को मैन ऑफ द मैच दिया गया। दिन के आखिरी मैच में एजुकेशन वॉरियर ने कृषि विभाग को 99 रन से हरा दिया। रचना को 37 रन और 2 विकेट के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

RELATED ARTICLES

खेल प्रतिभाओं को सम्मान, भविष्य को नई उड़ान: उत्तराखंड को मिला पहला क्रीड़ा विश्वविद्यालय, सीएम ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने अपनी मौजूदा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा...

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments