Wednesday, June 24, 2026
Home खेल खुशखबरीः पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेट मैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे...

खुशखबरीः पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेट मैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी

पिथौरागढ़। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को पिथौरागढ़ दौरे के दौरान सुरेन्द्र सिंह वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का लोकार्पण कर उसे जनपदवासियों को समर्पित किया। इस दौरान धामी का खेल प्रेम और युवाओं के प्रति आत्मीय जुड़ाव देखने को मिला। उन्होंने क्रिकेट पिच पर बल्लेबाजी करते हुए छह गेंदों का ओवर खेला और खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतरकर उनका उत्साह बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और युवाओं से संवाद करते हुए कहा कि खेल केवल शारीरिक फिटनेस का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना विकसित करने का सशक्त जरिया भी हैं। उन्होंने युवाओं के साथ फुटबॉल, हॉकी और अन्य खेल गतिविधियों में भी हिस्सा लिया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं को नशे के खिलाफ शपथ दिलाई और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को खेलों के माध्यम से सकारात्मक दिशा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इस मौके पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले नौ खिलाड़ियों को सम्मानित भी किया गया।

धामी ने कहा कि नई खेल नीति के तहत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग दिया जा रहा है, ताकि वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि खेल महाकुंभ जैसे आयोजन ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों की प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच प्रदान कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि क्रिकेट मैदान में चारों ओर फ्लड लाइट की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेल अधोसंरचना को मजबूत कर युवाओं को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, खेल प्रेमी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments