Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर खुशखबरीः मुख्यमंत्री धामी ने "वन क्लिक" के माध्यम से लाखों लाभार्थियों के...

खुशखबरीः मुख्यमंत्री धामी ने “वन क्लिक” के माध्यम से लाखों लाभार्थियों के खातों में भेजी अप्रैल महीने की पेंशन

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को समाज कल्याण विभाग की विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत प्रदेश के लाखों लाभार्थियों को बड़ी राहत देते हुए ‘वन क्लिक’ के माध्यम से अप्रैल माह की पेंशन सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित की। इस प्रक्रिया के तहत राज्य पोषित योजनाओं के 7,56,682 पेंशनर्स को कुल 111 करोड़ 82 लाख 52 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई। इस भुगतान में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली और बौना पेंशन जैसी योजनाएं शामिल रहीं।

सचिवालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अंत्योदय की भावना के साथ कार्य कर रही है और समाज के आर्थिक एवं सामाजिक रूप से कमजोर वर्गों के सशक्तिकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने बताया कि अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों तक पेंशन योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर विशेष कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिसके परिणामस्वरूप हर वर्ष 60 हजार से अधिक नए लाभार्थी इन योजनाओं से जुड़ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बहुउद्देशीय शिविरों का आयोजन आगे भी नियमित रूप से किया जाए और 59 वर्ष की आयु पूरी करने वाले लोगों का समय रहते सर्वे कर लिया जाए, ताकि 60 वर्ष की आयु पूर्ण होते ही पात्र व्यक्तियों को बिना देरी के पेंशन का लाभ मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि योजनाओं का दायरा बढ़ाने के लिए वार्षिक आय की सीमा को व्यावहारिक बनाया जाए और विभाग की सभी योजनाओं की जानकारी एक ही मंच पर उपलब्ध कराई जाए।

नवाचार पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज कल्याण विभाग अपनी बेहतरीन कार्यप्रणालियों को अन्य विभागों के साथ भी साझा करे। साथ ही उन्होंने पेंशनर्स से सीधा संवाद स्थापित करने के लिए कॉल सेंटर की व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश भी दिए।

कार्यक्रम में विभागीय मंत्री खजान दास ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में समाज कल्याण विभाग पूरी पारदर्शिता के साथ कार्य करते हुए प्रत्येक जरूरतमंद तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगौली, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, निदेशक समाज कल्याण डॉ. संदीप तिवारी सहित विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments