Monday, April 27, 2026
Home क्राइम दहेज में भैंस और कार न मिलने पर महिला को जलाया, पति...

दहेज में भैंस और कार न मिलने पर महिला को जलाया, पति और सास ससुर को कठोर कारावास की सजा

मुरादाबाद। दहेज हत्या के मामले में अदालत ने पति और सास ससुर को दस-दस साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। तीनों पर छह छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। दोषियों ने दहेज में भैंस और कार न मिलने पर महिला को मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी थी। संभल जनपद के गुन्नौर थाना क्षेत्र के मथियावाली निवासी कुंवर पाल ने 25 दिसंबर 2015 को बहजोई थाने में केस दर्ज कराया था। कुंवर पाल ने अपनी बेटी रेनू की शादी पंकज पुत्र जगवीर निवासी रायपुर कला बहजोई के साथ 26 जून 2014 को की थी। शादी के छह माह बाद ही बेटी को पति पंकज और सास राजबाला, ससुर जगवीर ने दहेज के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया।

इस मामले में कई बार पंचायत भी हुई थी लेकिन सुसराल वाले अपनी हरकतों से बाज नहीं आए और उसे मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। पंकज, राजबाला और जगवीर ने दहेज में भैंस और कार की मांग पूरी नहीं होने पर 25 दिसंबर 2015 को रेनू पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। कुंवर पाल ने पुलिस को बताया था कि घटना पड़ोस में रहने वाली उसकी भतीजी पूजा ने देखी थी। उसने ही पर सूचना दी थी। मायके वाले सुसराल पहुंचे तो रेनू की लाश पड़ी थी। इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया था। मुकदमे की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या तीन विमल वर्मा की अदालत में की गई।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश कुमार कश्यप ने बताया कि इस मामले में मुख्य गवाह के रूप में वादी की भतीजी पूजा ने अदालत में पेश होकर अपने बयान दर्ज कराए, जिसमें उसने सारी घटना अपनी आंखों से देखी थी।
अदालत ने पत्रावली पर मौजूद साक्ष्यों के आधार पर पति पंकज, सास राजबाला और ससुर जगवीर को दहेज हत्या का आरोपी करार देते हुए दस दस साल के कारावास की सजा के साथ प्रत्येक दोषी पर छह-छह हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

RELATED ARTICLES

अपराध की राजधानी बनता दून, गोली मारकर दिनदहाड़े एक और हत्या, सरकार ने एसएसपी दून को हटाया

देहरादून। राजधानी देहरादून में एक बार फिर हत्या की एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जिसने शहर में कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए...

दून में गैस एजेंसी संचालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 10 दिन में चौथी हत्या से दहली राजधानी

देहरादून। राजधानी देहरादून के व्यस्त तिब्बती मार्केट इलाके में बुधवार सुबह दिनदहाड़े एक व्यक्ति को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया, जिससे...

हरिद्वार में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, जिला पूर्ति अधिकारी और निजी सहायक 50 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

देहरादून/हरिद्वार। उत्तराखंड विजिलेंस ने हरिद्वार में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख़्त कार्रवाई करते हुए जिला पूर्ति अधिकारी श्याम आर्य और उनके निजी सहायक गौरव शर्मा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

हर-हर महादेव के जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी के नाम से हुई पहली पूजा

रुद्रप्रयाग/देहरादून। विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम के कपाट आज प्रातः वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह लगभग 8 बजे...

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता, विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

देहरादून। देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता मिल गई...

Recent Comments