Thursday, July 23, 2026
Home बड़ी खबर नगर निगम ने दून विहार में बनाया नया वेंडिंग जोन, 49 दुकानें...

नगर निगम ने दून विहार में बनाया नया वेंडिंग जोन, 49 दुकानें की तैयार, फिलहाल 19 दुकानें की आवंटित

देहरादून। नगर निगम ने वार्ड संख्या-06, दून विहार में नया वेंडिंग जोन तैयार किया है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी और महापौर सौरभ थपलियाल ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। निगम इससे पहले दो वेंडिंग जोन बनाकर दुकानें आवंटित कर चुका है। दून विहार में बनाए गए तीसरे वेंडिंग जोन में 19 लोगों को दुकानें आवंटित की गई।

वेंडिंग जोन का उद्घाटन करने के बाद कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि उनकी विधानसभा क्षेत्र में ये स्मार्ट वेंडिंग जोन बना है, जिससे व्यवस्था बनने के साथ ही लोगों को रोजगार मिला है। शहर में लोगों को रोजगार देने का ये अच्छा साधन है। उन्होंने कहा कि अक्सर देखने में आता है अतिक्रमण अभियानों के दौरान सबसे पहले लाठी गरीब तबके के लोंगो पर पड़ती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अन्तोदय के नारे को लेकर कार्य करती है और इसी भावना के साथ वेंडिंग जोन का निर्माण प्रदेश भर में हो रहा है। उन्होंने उधमसिंहनगर जनपद में निर्माणाधीन वेंडिंग जोन का जिक्र भी किया।

मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि राजपुर रोड जाखन में नगर निगम का यह तीसरा वेंडिंग जोन बना है। पूर्व में छह नंबर पुलिया और पटेलनगर लालपुल में वेंडिंग जोन बनाए गए थे। जाखन स्थित वेंडिंग जोन एक व्यवस्था के तहत बनाया गया है। शहर में जहां-जहां नगर निगम को जगह मिलेगी, वहां वेंडिंग जोन बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस वेंडिंग जोन में कल 49 दुकानें हैं, जिसमें से अभी 19 लोगों को इस वेंडिंग जोन में जगह दी है।

इस अवसर पर पार्षद मीनाक्षी नौटियाल, नगर आयुक्त नमामी बंसल, अधिशासी अभियंता रचना पायल, पूर्व पार्षद संजय नौटियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, सुरेन्द्र राणा, आशीष थापा, समीर डोभाल, पार्षद भूपेंद्र कठैत, निरंजन डोभाल, रेखा राजपूत, भावना बिष्ट, देवेंद्र रावत समेत अन्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments