Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर आढ़त बाजार शिफ्टिंग मामलाः पहले चरण में आढ़त बाजार के व्यापारियों के...

आढ़त बाजार शिफ्टिंग मामलाः पहले चरण में आढ़त बाजार के व्यापारियों के लिए आरक्षित रहेंगे बड़े प्लॉट

देहरादून। वर्षों से जाम और परेशानियों का सबब बने आढ़त बाजार की शिफ्टिंग को लेकर प्रक्रिया इन दिनों तेजी से चल रही है। शुक्रवार को एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी की अध्यक्षता में आढ़त बाजार पुनर्विकास परियोजना के क्रियान्वन को लेकर बैठक हुई। एमडीडीए ने बताया कि पहले चरण में बड़े प्लॉट आढ़त बाजार के व्यापारियों के लिए आरक्षित रहेंगे।उसके बाद भी प्लॉट उपलब्ध रहने की स्थिति में दूसरे चरण में उन्हें अन्य आढ़त व्यापारियों को आवंटित किया जाएगा।

बैठक में वास्तुविद और परामर्शदायी संस्था ने निर्माणाधीन आढत बाजार का प्रस्तुतीकरण दिया। इसके माध्यम से उन्होंने सभी लाभार्थियों को परियोजना के लेआउट, दुकानों के डिजाइन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आढत बाजार के लिए प्लॉटिंग का काम 70 फीसदी और पार्किंग का काम 90 फीसदी पूरा कर लिया गया है।

बैठक में निर्णय हुआ कि, दूसरे चरण के प्लॉट आवंटन के लिए आढत बाजार एसोसिएशन अलग से प्रस्ताव देगी। प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी। इसका आवंटन प्राधिकरण द्वारा पूर्व में तैयार की गई पुनर्वास नीति के आधार पर किया जाएगा। आढत बाजार से संबंधित प्रतिनिधियों ने प्राधिकरण द्वारा आवंटित होने वाले प्लॉट की खरीद-फरोख्त पर अगले 10 वर्षों तक के लिए रोक लगाने का अनुरोध किया।

एमडीडीए ने संयुक्त सचिव की अध्यक्षता में एक समिति का गठन भी किया, जो आवंटन से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण करेगी। बैठक में प्राधिकरण सचिव मोहन सिंह बर्निया, संयुक्त सचिव गौरव चटवाल, वित्त नियंत्रक संजीव कुमार, अधीशासी अभियंता सुनील कुमार, अवर अभियंता सुनील उप्रेती, लेखपाल नजीर अहमद, वास्तुविद प्रशांत नौटियाल, आढत बाजार एसोशिऐशन के अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, सचिव विनोद गोयल और गांधी रोड व आढत बाजार के अन्य दुकानदार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments