Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर उत्तराखंड में पत्रकारों की मान्यता के मानकों में शिथिलीकरण पर हो रहा...

उत्तराखंड में पत्रकारों की मान्यता के मानकों में शिथिलीकरण पर हो रहा विचारः सूचना महानिदेशक बंशीधर तिवारी

देहरादून। पत्रकारों को मान्यता देने के लिए मानकों में शिथिलीकरण करने पर विचार हो रहा है। राज्य सरकार पहले ही तहसील स्तर पर मान्यता देने के प्रस्ताव पर अपनी सहमति व्यक्त कर चुकी है। उत्तराखंड पत्रकार यूनियन, जिला इकाई देहरादून के वार्षिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने यह बात कही।

रविवार को प्रेस क्लब सभागार में वरिष्ठ पत्रकार व राज्य उच्च शिक्षा उन्नयन समिति के उपाध्यक्ष डा. देवेंद्र भसीन, यूपीयू के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी, जिलाध्यक्ष अनिल चन्दोला, प्रदेश महामंत्री हरीश जोशी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष ध्यानी, संगठन मंत्री तिलक राज, प्रचार मंत्री शूरबीर भंडारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सोशल मीडिया की चुनौतियां और संभावनाएं विषय पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते हुए डा. देवेंद्र भसीन ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में पत्रकारिता में बहुत अधिक बदलाव हुए हैं। तकनीक के इस्तेमाल से पत्रकारिता की गति में तेजी आई है। सोशल मीडिया के चलते आज सूचनाएं पलक झपकते ही दुनियाभर में फैल जाती है। उन्होंने सोशल मीडिया में कंटेंट क्रिएशन, रीच, इंगेजमेंट, खबरों के कानूनी पहलुओं, मीडिया लॉ और एथिक्स के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया ने जहां लोगों को स्वतंत्रता दी है, वहीं इससे भ्रामक खबरों के प्रचार-प्रसार में भी तेजी आई है।

महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने कहा कि आज मोबाइल और तकनीक के इस युग में हर व्यक्ति खुद को पत्रकार मान रहा है। लेकिन असली पत्रकार वही है, जो खबरों का चयन जिम्मेदारी से करे। किसी भी खबर को प्रकाशित और प्रसारित करने से पहले तथ्यों की पड़ताल बेहद आवश्यक है। सोशल मीडिया में प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की तरह मल्टीलेयर स्क्रिनिंग सिस्टम नहीं है, इसलिए वहां भ्रामक और गलत खबरों की भी भरमार है।

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र कंडारी ने कहा कि पुराने और नए पत्रकारों के सोचने के तरीके में बहुत अंतर है। लेकिन खबरों के मूल तत्व और आवश्यकताएं आज भी वही हैं। जिलाध्यक्ष अनिल चन्दोला ने कहा कि उत्तराखंड जैसे विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाले राज्य में सोशल मीडिया सूचनाओं के तुरंत आदान-प्रदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल, सह मीडिया प्रभारी अक्षत जैन, वरिष्ठ पत्रकार दर्शन सिंह रावत, सुशील रावत, संजय किमोठी, जिला महामंत्री योगेश रतूड़ी, कोषाध्यक्ष राजेश बड़थ्वाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष इंद्रदेव रतूड़ी, उपाध्यक्ष केएस बिष्ट, संगठन मंत्री दरबान सिंह, सांस्कृतिक सचिव किशोर रावत, राजू पुशोला समेत अन्य पत्रकार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments