Thursday, July 23, 2026
Home खेल उत्तराखंड के आदित्य, निशिता और अफ्फान नेशनल रोलर स्केटिंग में करेंगे पदक...

उत्तराखंड के आदित्य, निशिता और अफ्फान नेशनल रोलर स्केटिंग में करेंगे पदक की दावेदारी

देहरादून। विरार, महाराष्ट्र में आयोजित होने वाली नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्तराखंड के तीन रोलर, इनलाइन स्केटर्स भी अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। 23 से 25 अगस्त तक स्टेपिंग स्टोन स्कूल, गोरखपुर (उत्तर प्रदेश) में आयोजित सीआईएससीई क्षेत्रीय रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बूते उन्हें राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होने का मौका मिला है।

सेंट ज्यूड्स के इनलाइन स्केटर्स आदित्य जौहरी और समर वैली की निशिता भट्ट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में दो-दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। वहीं, द आर्यन स्कूल के अफ्फान ने दो रजत पदक जीते। रोलर स्केटिंग एसोसिएशन के सचिव अरविंद कुमार गुप्ता, यति गुप्ता, गुलाब चौधरी, प्रतिभागियों के परिवारजनों और प्रशिक्षकों ने बेहतरीन प्रदर्शन के लिए उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ी बढ़िया फॉर्म में है और उनसे नेशनल चैंपियनशिप में भी मेडल जीतने की उम्मीद है।

शिवा और राखी ने विजेताओं को बुके भेंट किए। उन्होंने कहा कि सभी खिलाड़ियों ने अपने यादगार प्रदर्शन से पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।इस अवसर पर सदस्य रितिका भाटिया, भारती जौहरी, अलंकार जौहरी, निशिता भाटिया, अमित भाटिया, जतिन भट्ट, मोहिता जैन, अक्षत, अमित धीमान ने भी तीनों खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी।

RELATED ARTICLES

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

खेल मैदान बचाइए, तभी खेल संस्कृति बचेगी, खेल नीति में उत्तराखंड को इस पर फोकस करने की जरूरत

उत्तराखण्ड सहित पूरे देश में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। आधुनिक सुविधाओं से लैस बहुमंजिला विद्यालय भवनों की संख्या बढ़ रही...

22 मई से शुरू होगा 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप, देशभर की 16 टीमें लेंगी हिस्सा, कई स्टार खिलाड़ी भी दिखेंगे

देहरादून। देवभूमि गोल्ड कप क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित होने वाला प्रतिष्ठित 42वां उत्तराखंड गोल्ड कप क्रिकेट टूर्नामेंट 22 मई से शुरू होकर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments