Sunday, September 6, 2026
Home खेल सचिवालय की अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 पुरुष और नौ महिला...

सचिवालय की अंतर विभागीय क्रिकेट प्रतियोगिता में 32 पुरुष और नौ महिला टीमें दिखाएंगी अपना हुनर

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित होने वाले अंतर विभागीय सचिवालय कप क्रिकेट टूर्नामेंट में पहली बार महिला टीमें भी दमखम दिखाती नजर आएंगी। टूर्नामेंट का आगाज 22 सितम्बर से महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में होने जा रहा है। टूर्नामेंट में पुरुष वर्ग में 32 और महिला वर्ग में 9 टीम प्रतिभाग कर रही हैं।
शनिवार को प्रेस क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में क्लब के सचिव राजेंद्र रतूड़ी और मीडिया प्रभारी अनुज शेखर चमोली ने प्रतियोगिता के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि टूर्नामेंट में पुरुष और महिला वर्ग में कुल 71 मैच खेले जाएंगे। मुकाबलों का आयोजन महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज ग्राउंड, अश्मित क्रिकेट एकेडमी, दून क्रिकेट एकेडमी कुआंवाला, माम्स क्रिकेट ग्राउंड रायवाला में होगा। जबकि फाइनल मुकाबला राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर को फाइनल दूधिया रोशनी में खेला जाएगा।

खबर का वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें…

उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान आईटीबीपी का बैंड और संस्कृति विभाग की टीमें अपनी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगी। उन्होंने बताया कि 2023 में पहली बार सचिवालय की दो महिला क्रिकेट टीम शामिल की गई थी। इस बार अन्य विभागों की टीमें भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि 2012 से 10 साल लगातार प्रतियोगिता आयोजित की गई। बाद में कोरोना के चलते प्रतियोगिता आयोजित नहीं की जा सकी थी। उन्होंने बताया कि पुरुष और महिला टीमों में करीब 650 खिलाड़ी टूर्नामेंट प्रतिभाग करेंगे। रविवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन वन एवं पर्यावरण मंत्री सुबोध उनियाल करेंगे। पत्रकार वार्ता में रविंद्र सिंह, अतुल कुमार, विनोद शर्मा, मनोज भट्ट, सुधांशु राणा समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

खेल प्रतिभाओं को सम्मान, भविष्य को नई उड़ान: उत्तराखंड को मिला पहला क्रीड़ा विश्वविद्यालय, सीएम ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने अपनी मौजूदा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा...

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments