Monday, September 14, 2026
Home हेल्थ होली पर रसायन युक्त रंगों के इस्तेमाल से होते हैं ये नुकसान,...

होली पर रसायन युक्त रंगों के इस्तेमाल से होते हैं ये नुकसान, जानें बचाव के तरीके

पहले के समय में फूलों या इनसे बने रंगों से होली मनाई जाती थी, लेकिन अब धड़ल्ले से रासायनिक रंगों का इस्तेमाल किया जाता है।आमतौर पर होली के रंगों में लेड ऑक्साइड, क्रोमियम आयोडाइड, कॉपर, सल्फेट, सीसा और एल्युमीनियम ब्रोमाइड जैसे रसायन होते हैं।ये रसायन गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं पैदा कर सकते हैं, जिस कारण आपको डॉक्टरों और अस्पतालों के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।आइए जानते हैं कि रसायन युक्त रंगों से क्या-क्या समस्याएं हो सकती हैं।

त्वचा एलर्जी
रासायनिक रंगों से त्वचा पर चकत्ते, खुजली, जलन और लालिमा जैसी एलर्जी की समस्याएं हो सकती हैं।इससे बचने के लिए जरूरी है कि आप त्योहार की शुरुआत करने से पहले अपने चेहरे को साफ करके तेल लगाएं।यह न सिर्फ त्वचा को मॉइस्चराइज करेगा, बल्कि इससे त्वचा पर रंगों का किसी तरह का बुरा असर भी नहीं पड़ेगा।लाभ के लिए होली खेलने से 15 मिनट पहले चेहरे पर नारियल, जैतून, सरसों या फिर बादाम का तेल लगाएं।

आंखों की समस्याएं
रासायनिक रंगों के सीधे संपर्क से आंखों में जलन, लालिमा और अस्थायी अंधापन तक आ सकता है।होली पर आंखों को बचाने का सबसे अच्छा तरीका है कि रंगों से खेलते समय चश्मा पहनें। यह आपकी आंखों को रंगों के सीधे संपर्क से बचाएगा और आपको स्टाइलिश लुक भी मिलेगा।हालांकि, हम चाहे कितनी भी सावधानी क्यों न बरत लें, थोड़ा-बहुत रंग तो आंखों में चला ही जाता है। अगर ऐसा हो तो तुरंत आंखों को पानी से धोएं।

श्वसन संबंधी दिक्कतें
होली समारोह के दौरान रासायनिक रंगों के बारीक कण हवा में फैल जाते हैं, जिससे खांसी, छींक और सांस लेने में कठिनाई जैसी श्वसन समस्याएं हो सकती हैं और अस्थमा का खतरा भी बढ़ सकता है।खासतौर से गर्भवती महिलाओं को श्वसन संबंधी संवेदनशीलता में वृद्धि का अनुभव हो सकता है।इससे बचाव के लिए अच्छा है कि आप फूलों से बने रंगों से होली खेलें।यहां जानिए घर पर होली के रंग बनाने के तरीके।

विषाक्तता
होली के रासायनिक रंगों में सीसा, पारा, क्रोमियम और अमोनिया जैसे खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल भी किया जाता है।अगर आप होली खेलते समय ऐसे रंगों को गलती से निगल लेते हैं या ये त्वचा में अवशोषित हो जाते हैं तो शरीर में विषाक्तता बढ़ सकती है।इससे शरीर कैंसर जैसी गंभीर बीमारी की चपेट में भी आ सकता है। ये गर्भवती महिलाओं और उनके विकासशील भ्रूण के लिए भी खतरनाक है।

बेजान और रूखे बाल
रंगों में मौजूद रसायन स्कैल्प की नमी को नुकसान पहुंचाने, दानों को उभारने और हल्के बाल जैसी दिक्कतें पैदा कर सकते हैं।इससे बचाव के लिए होली खेलने से कुछ मिनट पहले सिर पर अच्छे से तेल लगाएं। इसके अतिरिक्त अगर आप रंगों को अपने सिर के बीच के हिस्सों में जाने और उन्हें नुकसान पहुंचाने से रोकना चाहते हैं तो बालों को खुला रखने से बचें।यहां जानिए रसायनिक रंगों से बालों को सुरक्षित रखने के अन्य तरीके।

RELATED ARTICLES

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

उत्तराखंड के फाइव स्टार होटलों पर खाद्य विभाग की नजर, Taj से Hyatt Regency तक छापेमारी जैसी जांच

देहरादून। उत्तराखंड में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर अब बड़े होटल प्रतिष्ठान भी खाद्य सुरक्षा विभाग के रडार पर हैं। मिलावट और खाद्य...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments