Thursday, July 23, 2026
Home बड़ी खबर केंद्र की टीम ने किया आपदा प्रभावित थराली का स्थलीय व हवाई...

केंद्र की टीम ने किया आपदा प्रभावित थराली का स्थलीय व हवाई सर्वे, डीएम बोले 1150 करोड़ से ज्यादा का नुकसान

देहरादून/थराली। थराली और आसपास के इलाकों में सोमवार को भारत सरकार की अंतर मंत्रालयीय टीम ने पहुंचकर आपदा से हुए नुकसान का आंकलन किया। टीम ने स्थलीय निरीक्षण व हवाई सर्वेक्षण के साथ ही प्रभावित ग्रामीणों से बातचीत कर आपदा से हुई क्षति की जानकारी ली। टीम का नेतृत्व निदेशक डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने किया। उनके साथ अनु सचिव शेर बहादुर, अधीक्षण अभियंता सुधीर कुमार और विभिन्न मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी शामिल रहे।

हवाई सर्वे में देखी कई जगह धसकती ज़मीन

टीम ने सबसे पहले थराली के चेपड़ो, कोटडीप, राड़ीबगड़, देवाल के मोपाटा और नंदानगर क्षेत्रों का हवाई सर्वे किया। इसके बाद सड़क मार्ग से भी क्षतिग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान आपदा के बाद के भयानक मंजर देखने को मिले। कई जगह टूटे पहाड़, बड़े पैमाने पर हुआ भूस्खलन व कटाव और धसकती हुई जमीन भी दिखी।

जिलाधिकारी ने रखी विस्तृत रिपोर्ट

कुलसारी रिलीफ सेंटर में जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने पीपीटी के माध्यम से विभागवार क्षति का ब्योरा टीम के सामने रखा। उन्होंने बताया कि आपदा से करीब 1150 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों का नुकसान हुआ है। डीएम ने चेपड़ो बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में हो रहे भूस्खलन और मकानों के पीछे धसकती ज़मीन पर भी टीम को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लगातार वर्षा से सड़कों, पुलों, भवनों, पेयजल योजनाओं, बिजली तंत्र और कृषि को भारी नुकसान हुआ है।

टीम ने प्रभावित ग्रामीणों से भी की बातचीत

क्षेत्र भ्रमण के दौरान टीम ने स्थानीय निवासियों से भी बात की। ग्रामीणों ने बताया कि भूस्खलन से कई गाँवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है। कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं और कुछ परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर विस्थापित करना पड़ा है। कई लोग अभी भी खतरे के कारण अपने घरों में नहीं रह रहे हैं।

राहत और पुनर्वास की स्थिति का लिया जायजा

टीम ने राहत व बचाव कार्यों में प्रशासन, पुलिस, एनडीआरएफ और अन्य एजेंसियों की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। अधिकारियों से टीम ने पुनर्वास, प्रभावित परिवारों को दी जा रही सहायता, राशन और चिकित्सा सुविधाएँ, अस्थायी आश्रयों और सड़क मार्ग बहाली के प्रयासों की जानकारी भी ली।

केंद्र को जल्द भेजी जाएगी विस्तृत रिपोर्ट 

डॉ. वीरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस दौरे का मकसद वास्तविक क्षति का आकलन करना है ताकि भारत सरकार को भेजी जाने वाली रिपोर्ट के आधार पर प्रभावित क्षेत्रों के लिए आवश्यक सहायता और पुनर्निर्माण कार्यों की योजना बनाई जा सके। उन्होंने बताया कि यह रिपोर्ट जल्द ही भारत सरकार को भेजी जाएगी।

मौके पर रहे कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी

दौरे के दौरान थराली विधायक भूपाल राम टम्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष दौलत सिंह बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता रावत, पुलिस अधीक्षक सर्वेश पवार, अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, एसडीएम सोहन सिंह रांगणपंकज भट्ट सहित सभी विभागीय अधिकारी और स्थानीय निवासी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments