Friday, June 19, 2026
Home एजुकेशन एफिलिएशन को लेकर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की सकारात्मक पहल, कॉलेजों की कई...

एफिलिएशन को लेकर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय की सकारात्मक पहल, कॉलेजों की कई समस्याओं का होगा समाधान

देहरादून। पिछले कई वर्षों से एफिलिएशन रिन्यूवल लंबित होने के कारण श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों को कई तरह की परेशानियों को झेलना पड़ रहा है। विशेषकर छात्रों को छात्रवृत्ति मिलने में समस्या आ रही थी। सोमवार को इसको लेकर निजी कॉलेज एसोसिएशन, उत्तराखंड के पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एनके जोशी और कुलसचिव दिनेश चंद्र से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि विवि के स्तर से निरीक्षण टीम बनाकर संबद्धता विस्तारित की कार्यवाही की जा रही है। इस माह अंत तक सभी कॉलेजों की 2024-25 की संबद्धता संबंधित प्रकरणों का निस्तारण हो जाएगा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष डा. सुनील अग्रवाल और सचिव निशांत थपलियाल ने कहा कि संबद्धता लंबित होने के कारण छात्रों को छात्रवृत्ति आवेदन में परेशानी हो रही है। इसके कारण संबद्ध कॉलेजों की साख पर भी विपरीत असर पड़ रहा है। उन्होंने कॉलेजों की निरीक्षण टीम में स्थानीय सब्जेक्ट एक्सपर्ट को ही शामिल करने की मांग की, जिससे कॉलेजों को अनावश्यक वित्तीय बोझ न झेलना पड़े। कुलपति और कुलसचिव ने बताया कि सत्र 2024-25 तक की संबद्धता विस्तारण का कार्य मार्च माह में पूरा हो जाएगा। अप्रैल से सत्र 2025-26 की संबद्धता की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।

उन्होंने इस वर्ष बीएड कॉलेजों में प्रवेश कम होने के कारण एनसीटी के नियमों के मुताबिक अपने स्तर से प्रवेश का अधिकार देने की मांग की। विवि अधिकारियों ने कहा कि वह शासन के सामने इसका प्रस्ताव रखेंगे। डा. अग्रवाल ने कहा कि परीक्षा और परिणाम को लेकर कई तरह की दिक्कतें हो रही हैं, जिसके कारण छात्र परेशान हो रहे हैं। कुलपति व कुलसचिव ने बताया कि सीमित संसाधनों के बावजूद विवि से सबसे ज्यादा संख्या में कॉलेज संबद्ध हैं। इसके कारण कुछ समस्याएं आती हैं, जिनके निस्तारण के लिए तेजी से प्रयास किए जा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments