Sunday, September 6, 2026
Home ताजा खबर स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की लखपति दीदी बनने की राह होगी...

स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की लखपति दीदी बनने की राह होगी आसान, महिलाओं को दी ट्रेनिंग

देहरादून। उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (यूएसआरएलएम) से जुड़ी स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं की लखपति दीदी बनने की राहत आसान होगी। इसके लिए विभागीय स्तर पर लगातार महिलाओं के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रम और कार्यशालाएं आयोजित की जा रही है। रायपुर ब्लॉक में योजना के तहत दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 250 महिलाओं ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी लगातार स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं की आय बढ़ाने के लिए प्रयास करने की बात कहते रहते हैं। इसको लेकर सरकार के स्तर से विभिन्न कार्यक्रम व योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। महिलाओं के क्षमता व कौशल विकास के लिए नियमित तौर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम व कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं, जहां उन्हें उत्पादन के साथ ही पैकेजिंग, मार्केटिंग और ब्रांडिंग का प्रशिक्षण भी दिया जाता है। इसी के तहत रायपुर ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में आईआईएफटी मुंबई की मास्टर ट्रेनर वंदना शर्मा ने उन्हें ऐपण आर्ट, आर्टिफिशियल ज्वैलरी और सॉफ्ट टॉयज बनाने का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने कहा कि वह महिलाओं को प्रशिक्षण और सहायता के लिए हमेशा तैयार हैं।

महिलाओं ने ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता जताई। उन्होंने कहा कि इससे ज्यादा महिलाएं कार्यक्रम से जुड़ सकेंगी और उन्हें ज्यादा लाभ मिलेगा। साथ ही, महिलाओं की आवश्यकता और बाजार की डिमांड के मुताबिक उत्पाद तैयार करने का प्रशिक्षण भी दिया जाए। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग से उन्हें फायदा मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

उत्तराखंड के रवि टमटा के फ्लाइंग कार स्टार्टअप को मिलेगा सहयोग, CM धामी ने उद्योग विभाग को दिए निर्देश

देहरादून। उत्तराखंड के युवा स्टार्टअप उद्यमी रवि टमटा के फ्लाइंग कार प्रोजेक्ट को अब सरकारी सहयोग मिलने की उम्मीद है। रवि टमटा ने मुख्यमंत्री...

Doon Medical College में कार्डियोलॉजी विंग और नया इमरजेंसी वार्ड शुरू, MCh Urology सुपर स्पेशियलिटी कोर्स भी होगा संचालित

देहरादून। उत्तराखंड में हृदय रोग और आपातकालीन चिकित्सा सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं चिकित्सालय ने एक और...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments