Sunday, September 6, 2026
Home खेल बड़ी उपलब्धिः पूर्व सबमरीनर संदीप गुप्ता ने किया इंडियन नेवी के अधिकारियों...

बड़ी उपलब्धिः पूर्व सबमरीनर संदीप गुप्ता ने किया इंडियन नेवी के अधिकारियों और अग्निवीर को मोटिवेट

देहरादून। पूर्व नौसैनिक और उत्तर भारत के प्रतिष्ठित डिफेंस कोचिंग सेंटर दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता ने इंडियन नेवी के अग्निवीर बैच की पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। भारतीय नौसेना के आमंत्रण पर संदीप गुप्ता बतौर विशेष अतिथि पीओपी में शामिल हुए। उन्होंने सभी नौसैनिक, अग्निवीरों व स्टाफ को संबोधित करते हुए अपनी क्षमताओं को पहचानने और लगातार खुद को अपडेट व अपग्रेड करने करने के लिए कार्य करने के लिए मोटिवेट किया।

आईएनएस चिल्का, उड़ीसा में ही 35 साल पहले संदीप गुप्ता ने भारतीय नौसेना में नौसैनिक के रूप में कॅरियर की शुरुआत की थी। इतने वर्षों बाद उन्हें विशेष अतिथि के रूप में उसी जगह नौसैनिक, अग्निवीरों और स्टाफ को मोटिवेट करने का बहुत बड़ा मौका मिला। अग्निवीर फरवरी 2024 की पासिंग आउट परेड में कई डीडीए डायमंड्स भी पास आउट हुए। दून डिफेंस एकेडमी से पिछले 20 वर्षों में 13 हजार से ज्यादा डीडीए डायमंड्स भारतीय सशस्त्र सेनाओं और मर्चेंट नेवी में शामिल होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

आईएनएस चिल्का ओडिसा से 402 महिला अग्निवीरों, 288 एसएसआर (मेडिकल असिस्टेंट) और 227 नाविकों सहित 2966 प्रशिक्षुओं के पास आउट होने से भारतीय नौसेना को महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हुई। 16 हफ्तों के कठिन प्रारंभिक नौसेना प्रशिक्षण के बाद उन्हें नौसेना का हिस्सा बनने का मौका मिला। इस दौरान दक्षिणी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ वाइस एडमिरल वी श्रीनिवास ने बतौर रिव्यूइंग ऑफिसर परेड का निरीक्षण किया। वहीं, कमोडोर बी दीपक अनिल, कमांडिंग ऑफिसर, आईएनएस चिल्का संचालन अधिकारी थे।

दून डिफेंस एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता के साथ ही सुरेड्डी शिव कुमार, पूर्व एसपीओ, पूर्व पीओईएलपी, लोहरी बेसि, पूर्व पीओईएलपी, जीएस कोचर, पूर्व ईएमआर-I भी पीओपी का हिस्सा बने। इस मौके पर मुख्य अतिथि ने मेधावी अग्निवीरों को पदक और ट्रॉफी प्रदान की। देवराज सिंह राठौर, एवीआर (एमआर) और प्रमोद सिंह, एवीआर (एसएसआर) को क्रमशः सर्वश्रेष्ठ अग्निवीर एमआर और एसएसआर के लिए चीफ ऑफ नेवल स्टाफ रोलिंग ट्रॉफी और स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ।

मोहित कुमार, एनवीके (जीडी) को महानिदेशक, भारतीय तटरक्षक रोलिंग ट्रॉफी और सर्वश्रेष्ठ एनवीके (जीडी) के लिए महानिदेशक स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ। इससे पहले समापन समारोह के दौरान, एफओसीइनसी, दक्षिण कमांड ने ओवरऑल चैम्पियनशिप ट्रॉफी प्रदान की।

RELATED ARTICLES

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

Dehradun Murder News: मजदूरी के बकाया पैसों पर विवाद, हेल्पर ने की 72 वर्षीय महिला की हत्या; 12 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments