Monday, June 22, 2026
Home बड़ी खबर तेलंगाना में कांग्रेस राजः रेवंत रेड्डी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ,...

तेलंगाना में कांग्रेस राजः रेवंत रेड्डी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, 11 विधायक बने मंत्री

हैदराबाद। तेलंगाना के मुख्यमंत्री के पद पर कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी ने शपथ ग्रहण की। भट्टी विक्रमार्क को उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। 11 मंत्रियों ने भी शपथ ली। राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन ने एल.बी. स्टेडियम में हजारों लोगों की उपस्थिति में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में रेवंत रेड्डी, विक्रमार्क और 10 मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 54 वर्षीय नेता ने अपने समर्थकों के जोरदार जयकारों के बीच भारत के सबसे युवा राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।

दलित नेता मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दो महिलाओं समेत दस मंत्रियों ने भी शपथ ली। रेवंत रेड्डी दोपहर 1:04 बजे शपथ लेने वाले थे, लेकिन शपथ ग्रहण में 15 मिनट की देरी हुई। कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने वाले कई वीआईपी स्टेडियम के आसपास ट्रैफिक जाम में फंस गए थे। रेवंत रेड्डी सजी हुई खुली गाड़ी में खड़े होकर कांग्रेस नेता सोनिया गांधी के साथ स्टेडियम पहुंचे।

एन. उत्तम कुमार रेड्डी, दामोदर राजनरसिम्हा, कोमाटी रेड्डी वेंकट रेड्डी, डी. श्रीधर बाबू, पोंगुलेटी श्रीनिवास रेड्डी, पोन्नम प्रभाकर, कोंडा सुरेखा, दानसारी अनसूया सीताक्का, तुम्मला नागेश्वर राव, जुपल्ली कृष्णा राव और अन्य नेताओं ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण के बाद रेवंत रेड्डी सोनिया गांधी के पास गए और उनके पैर छुए। उन्होंने अपनी पत्नी और परिवार के अन्य सदस्यों को कांग्रेस के शीर्ष नेताओं से मिलवाया।

शपथ ग्रहण में एआईसीसी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, के.सी. वेणुगोपाल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया, उपमुख्यमंत्री डी.के. शिवकुमार, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और अन्य शीर्ष कांग्रेस नेता शामिल हुए। कांग्रेस पार्टी ने 30 नवंबर के विधानसभा चुनाव में 119 सदस्यीय सदन में 64 सीटें हासिल करके भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) से सत्ता छीन ली। 4 दिसंबर को नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक में खडग़े को सीएलपी नेता का नाम तय करने के लिए अधिकृत किया गया था।

RELATED ARTICLES

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments