Monday, June 22, 2026
Home ताजा खबर ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- उद्योगपतियों को तीन श्रेणियों में परोसे जाएंगे व्यंजन

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट- उद्योगपतियों को तीन श्रेणियों में परोसे जाएंगे व्यंजन

पीएम मोदी समेत उद्योगपतियों के लिए एक किचन किया गया अलग तैयार 

देहरादून। ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान उद्योगपतियों को तीन श्रेणियों- प्लेटिनम, गोल्ड, डायमंड में व्यंजन परोसे जाएंगे। इन श्रेणियों के लजीज व्यंजन छह किचन में तैयार किए जाएंगे जिनमें तीन मेगा किचन भी हैं। व्यंजन तैयार करने से पहले रॉ मैटेरियल की जांच की जाएगी फिर थाली परोसने से पहले उसका स्वाद चखा जाएगा। पीएम मोदी समेत उद्योगपतियों के लिए एक किचन अलग तैयार किया गया है। इनके फूड हैबिट को ध्यान में रखते हुए भोजन तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा मोटे अनाज से भी व्यंजन तैयार किए जा रहे हैं।

खाद्य सुरक्षा अधिकारी पीसी जोशी ने बताया कि खाने के साथ ब्लैक वाटर का इंतजाम किया गया है। इन्वेस्टर्स समिट में मेहमानों के लिए कैटरिंग की जिम्मेदारी ताज ग्रुप को दी गई है। इन्वेस्टर्स समिट के दौरान 10,000 लोगों के खाने की व्यवस्था है। किचन के सभी कार्य खाद्य सुरक्षा विभाग की देखरेख में हो रहे हैं। व्यंजन की श्रेणियों के अलग-अलग क्यूआर कोड पहले ही जारी कर दिए गए हैं। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम में अन्य जिलों के 10-12 अधिकारियों समेत एक टीम तैयार की गई है।
पीसी जोशी ने बताया कि रॉ मैटेरियल की जांच के लिए कोई लैब नहीं तैयार की गई है। रॉ मैटेरियल की जांच पैकिंग तारीख के आधार पर होगी। इसके अलावा खाना परोसने से पहले सभी व्यंजन के सैंपल लेकर सुरक्षा के तौर पर 48 घंटे के लिए रखे जाएंगे। कोई समस्या आने पर इन सैंपल की जांच की जा सकेगी। इसके लिए खाद्य सुरक्षा विभाग, राजस्व विभाग, फूड एंड सिविल सप्लाई मिलकर काम कर रहे हैं।

सादा पानी नहीं ब्लैक वॉटर दिया जाएगा
खाने की कैटरिंग फाइव स्टार है। इसमें चाय, सुबह का नाश्ता, दोपहर का खाना रहेगा। इसके अलावा, रात का खाना गढ़ी कैंट स्थित हिमालयन सेंटर में रखा जाएगा। मेहमानों को सादा पानी नहीं ब्लैक वॉटर पीने को दिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

बिग ब्रेकिंगः उत्तराखंड में ऑर्गेनिक खेती पर संकट, USOCA ने सस्पेंड किए 90 हजार से ज्यादा ऑर्गेनिक सर्टिफिकेट

अनिल चन्दोला देहरादून। उत्तराखंड सरकार के पिछले कई वर्षों से प्रदेश में जैविक खेती को बढ़ावा देने के प्रयासों को बड़ा झटका लगा है। उत्तराखंड...

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेश में शोक की लहर, तीन दिन का राजकीय शोक

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता भुवन चंद्र खंडूड़ी का मंगलवार को निधन हो गया। वह 91 वर्ष...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

विकसित भारत रोजगार योजना से रोजगार पाने और देने वालों को मिल रहा फायदा, 19 जून को राष्ट्रीय कार्यक्रम

देहरादून। देश में रोजगार सृजन को गति देने और युवाओं को औपचारिक क्षेत्र से जोड़ने के उद्देश्य से केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री विकसित...

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

Recent Comments