Sunday, September 6, 2026
Home खेल दून सुपर किंग और दून चैंपियंस की दमदार जीत, उत्तरांचल प्रेस क्लब...

दून सुपर किंग और दून चैंपियंस की दमदार जीत, उत्तरांचल प्रेस क्लब के क्रिकेट टूर्नामेंट में बढ़ा रोमांच

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब द्वारा आयोजित मंजुल सिंह माजिला क्रिकेट टूर्नामेंट के मुकाबले आज बेहद रोमांचक रहे। पहले मैच में दून सुपर किंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दून किंग राइडर को 8 विकेट से शिकस्त दी, जबकि दिन के दूसरे मुकाबले में दून चैंपियंस ने दून टाइटंस को 55 रनों से हराकर बड़ी जीत दर्ज की।

पहले मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दून किंग राइडर की पूरी टीम 16.4 ओवर में मात्र 87 रनों पर सिमट गई। टीम की ओर से हिमांशु बरमोला ने 18 रन, साकेत पंत ने 17, कप्तान सुनील कुमार ने 11, अभय कैंतुरा ने 6, मदन सिंह ने 5, योगेश सेमवाल ने 4 और सुनील नेगी ने 2 रन बनाए। गेंदबाजी में साकेत पंत और अभय कैंतुरा को एक-एक सफलता मिली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून सुपर किंग की टीम ने मात्र 11.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 88 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। मनीष डंगवाल ने 39 रनों की शानदार पारी खेली। सोहन परमार ने 15, मातबर सिंह कण्डारी ने 11 और शैलेन्द्र सेमवाल ने 10 रन बनाए। गेंदबाजी में कप्तान हर्ष उनियाल ने 4 विकेट झटके, मनीष डंगवाल ने 2 विकेट लिए, जबकि दीपक पुरोहित, मातबर सिंह कण्डारी और सुरेन्द्र सिंह डसीला को 1-1 सफलता मिली।

दिन का दूसरा मुकाबला दून चैंपियंस और दून टाइटंस के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दून चैंपियंस ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 158 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कप्तान शिवेश शर्मा ने 42 रनों की अहम पारी खेली। किशोर रावत ने 32, योगेश शैली ने 21, मनमोहन शर्मा ने 19, नागेन्द्र नेगी ने 14, मनबर रावत ने 5 और अनिल चन्दोला ने 2 रन बनाए। गेंदबाजी में नागेन्द्र नेगी ने 3 विकेट, शिवेश शर्मा और मनबर रावत ने 2-2 विकेट जबकि किशोर रावत और संदीप बड़ोला ने 1-1 विकेट लिया।

जवाब में दून टाइटंस की पूरी टीम 17.4 ओवर में 103 रनों पर ढेर हो गई। कप्तान सुमन सेमवाल ने सर्वाधिक 29 रन बनाए। प्रवीन नेगी ने 17, हिमांशु जोशी ने 13, अमित शर्मा ने 9, अरविंद रावत ने 7, राजू पुशोला ने 5, विजय जोशी ने 3 और अजय राणा ने 2 रन जोड़े। गेंदबाजी में अरविंद रावत और अजय राणा ने 3-3 विकेट लिए, जबकि प्रवीन नेगी को 1 सफलता मिली।

मैच के दौरान उत्तरांचल प्रेस क्लब के महामंत्री सुरेन्द्र सिंह डसीला, खेल संयोजक अभय सिंह कैंतुरा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, संयुक्त मंत्री रश्मि खत्री, कोषाध्यक्ष अनिल चन्दोला, संप्रेक्षक शिवेश शर्मा सहित कार्यकारिणी सदस्य मौ. असद, मनवर रावत, संदीप बड़ोला, रमन जायसवाल, दीपक बड़थ्वाल और किशोर रावत मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

Dehradun Murder News: मजदूरी के बकाया पैसों पर विवाद, हेल्पर ने की 72 वर्षीय महिला की हत्या; 12 घंटे में गिरफ्तार

देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में 72 वर्षीय रेखा बंसल की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments