Friday, May 1, 2026
Home देश-दुनिया अब मिस्त्र के रास्ते गाजा के लोगों तक पहुंचेगा खाने-पीने का सामान,...

अब मिस्त्र के रास्ते गाजा के लोगों तक पहुंचेगा खाने-पीने का सामान, अस्पताल में दाखिल मरीजों को मिलेगी राहत

गाजा पट्टी। हमास आतंकियों के खिलाफ इजरायल युद्ध लड़ रहा है। पिछले 13 दिनों से गाजा पट्टी युद्ध भूमि में तब्दील हो चुकी है। इजरायल ने गाजा में नाकेबंदी कर रखी है, जिसकी वजह से इस क्षेत्र में बिजली, ईंधन, भोजन, सामान और पानी की आपूर्ति बिल्कुल ठप हो चुकी है। वहीं, गाजा में इजरायली सैनिकों द्वारा किए जा रहे लगातार बमबारी की वजह से मानवीय संकट पैदा हो चुका है। गाजा में लगे नाकेबंदी पर अमेरिका सहित कई देशों ने चिंता जताई है।

गाजा में नाकेबंदी में ढील देने पर अब इजरायल ने सहमति जताई है। इजरायल ने कहा कि वो मिस्र को गाजा पट्टी में मौजूद नागरिकों को जीवन रक्षक मानवीय सहायता प्रदान करने की इजाजत देगा। गाजा में हालत इतनी भयावह हो चुकी है कि यहां कई परिवारों ने दिन में एक बार भोजन करना बंद कर दिया है और वो अशुद्ध पानी पीने पर मजबूर हैं। अमेरिका की कोशिश है कि मिस्र के रास्ते मानवीय सहायता सामग्री गाजा में मौजूद लोगों तक पहुंचाए जाएं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने कहा कि उन्होंने मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी से बात की और वो गाजा में मानवीय सहायता से जुड़े जरूर सामानों को लेकर 20 ट्रकों के एक खेप को गाजा में दाखिल होने की अनुमति देने वाले हैं।

हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि अगर हमास के आतंकियों ने इन ट्रकों पर कब्जा करने की कोशिश की तो अमेरिका सहायता प्रदान करना बंद कर देगा। मिस्र के विदेश मंत्री समेह शौकरी ने अल-अरबिया टीवी को बताया कि आपूर्ति संयुक्त राष्ट्र की निगरानी में की जाएगी।

RELATED ARTICLES

सीएम धामी के कार्यकाल में 18वीं बार देवभूमि आ रहे पीएम मोदी, राज्य को कई परियोजनाओं की देंगे सौगात

देहरादून। नरेंद्र मोदी एक बार फिर उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं, और यह दौरा कई मायनों में खास माना जा रहा है। मंगलवार...

रेल परियोजनाओं में उत्तराखंड पर विशेष फोकस, रेल विकास के क्षेत्र में प्रदेश में 25 गुना से ज्यादा की बढ़ोत्तरी

देहरादून। उत्तराखंड ने पिछले कुछ वर्षों के दौरान रेलवे सेक्टर में बहुत ज्यादा तरक्की की है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को लोकसभा...

असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और पुदुचेरी में चुनाव कार्यक्रम जारी, चार मई को होगी मतगणना

नई दिल्ली। भारत निर्वाचन आयोग ( Election Commission of India) ने रविवार को देश के कई राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

Recent Comments