Sunday, September 13, 2026
Home एजुकेशन एनडीए 153 कोर्स मेरिट में दून डिफेंस एकेडमी का दबदबा, स्पर्श ने...

एनडीए 153 कोर्स मेरिट में दून डिफेंस एकेडमी का दबदबा, स्पर्श ने हासिल की देशभर में 19वीं रैंक

देहरादून। उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ डिफेंस कोचिंग इंस्टीट्यूट संदीप सर की दून डिफेंस एकेडमी ने एक बार फिर अपनी बादशाहत साबित की है। नेशनल डिफेंस एकेडमी (एनडीए) 153 कोर्स की मेरिट लिस्ट में हमेशा की तरह डीडीए डायमंड्स ने शानदार प्रदर्शन कर एकेडमी और राज्य का नाम रोशन किया है। स्पर्श कोटियाल ने देशभर में 19वीं रैंक हासिल कर नया रिकॉर्ड कायम किया है।

डीडीए डायमंड्स ने मेरिट में तो जगह बनाई ही, साथ ही अच्छी रैंक लाकर साबित कर दिया कि डीडीए का मार्ग दर्शन, फेकल्टी व स्टडी मेटेरियल सबसे बेस्ट है। एनडीए 153 कोर्स की मेरिट में आरब (AIR 28), प्रिया मिश्रा (AIR 75), आशुतोष शर्मा (AIR 128), करन गौड़ (AIR 141) व रणबीर बिष्ट (AIR 300) ने जगह बनाई। मेरिट में जगह बनाने वाले सभी डीडीए डायमंड्स को एकेडमी के निदेशक संदीप गुप्ता ने बधाई देते हुए एक अच्छे अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाने व जिम्मेदार नागरिक बनने का आशीर्वाद दिया। डीडीए की परंपरा के अनुसार फ़ाइनल सलेक्शन पर मुख्यातिथि वाईस एडमिरल अनुराग थपलियाल (सेनि) एवीएसएम व बीएआर व निदेशक संदीप गुप्ता ने आज उपस्थित स्पर्श कोठियाल व रणवीर बिष्ट को दीपावली उत्सव में 10-10 हजार रूपये नगद पुरस्कार भी दिए गए। मेरिट में जगह बनाने वाले डीडीए डायमंड्स की फेहरित धीरे-धीरे लंबी होती जा रही है।

निदेशक संदीप गुप्ता ने बताया कि एकेडमी में इस तरह का वातावरण बनाया जा रहा है, जिससे कि छात्र-छात्राओं के मन में अपने लक्ष्य को हासिल करने की भूख बनी रहे। हर छात्र-छात्रा पर पूरा फोकस किया जाता है ताकि उनकी कमियों को दूर कर उनकी सफलता का मार्ग प्रशस्त किया जा सके।

RELATED ARTICLES

हिमालय दिवस पर यूकॉस्ट में मंथनः विशेषज्ञ बोले- हिमालय बचेगा, तभी सुरक्षित रहेगा पानी, पर्यावरण और पहाड़ का भविष्य

देहरादून। बदलता मौसम, घटते जलस्रोत और बढ़ती प्राकृतिक आपदाएं हिमालय के सामने खड़ी चुनौती की गंभीर तस्वीर दिखा रही हैं। ऐसे में हिमालय को...

उत्तराखंड में 11 हजार विद्यार्थियों को मिलेगी मुफ्त ऑनलाइन कोचिंग, सीएम धामी ने शुरू की युवा भविष्य निर्माण योजना

देहरादून। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उत्तराखंड के युवाओं के लिए राज्य सरकार ने नई पहल शुरू की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

हिमालय दिवस पर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, हर साल दिया जाएगा ‘हिमालय विभूति सम्मान’

देहरादून। हिमालय को बचाने और पहाड़ के विकास को नई दिशा देने के लिए उत्तराखंड सरकार ने अहम पहल की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

खुशखबरीः अयोध्या में बनेगा उत्तराखंड का भव्य अतिथि गृह, रुद्रपुर को मिलेगा आधुनिक स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स

देहरादून। उत्तराखंड सरकार अयोध्या में प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को नया मंच देने और रुद्रपुर में खिलाड़ियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा...

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स देशों ने तय की आगे की राह, आतंकवाद से लेकर व्यापार और AI तक बड़े फैसले

नई दिल्ली। भारत की मेजबानी में आयोजित 18वें BRICS शिखर सम्मेलन ने वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था से जुड़े कई अहम मुद्दों पर सदस्य देशों...

पूर्व OSD के ठिकानों पर ED की कार्रवाई के बाद हरीश रावत का बड़ा कदम, कांग्रेस के दोनों पद छोड़ने का ऐलान

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने पार्टी में अपने दो संगठनात्मक पद छोड़ने का फैसला किया है।...

Uttarakhand Parking: पहाड़ों में 63 पार्किंग प्रोजेक्ट पूरे, 4202 वाहनों की क्षमता; नैनीताल-कैंची धाम में भी बड़ी तैयारी

देहरादून। उत्तराखंड के पर्यटन शहरों और तीर्थ स्थलों पर बढ़ते वाहनों के दबाव के बीच पार्किंग सुविधाओं का विस्तार किया गया है। बीते चार...

Recent Comments