Sunday, September 6, 2026
Home खेल वर्षों की तपस्या का मिला फलः उत्तराखंड के अभिमन्यु करेंगे कप्तान रोहित...

वर्षों की तपस्या का मिला फलः उत्तराखंड के अभिमन्यु करेंगे कप्तान रोहित शर्मा की जगह ओपनिंग

देहरादून। उत्तराखंड के अभिमन्यु ईश्वरन को आखिरकार उनकी वर्षों की साधना और मेहनत का फल मिलने जा रहा है। अभिमन्यु को आस्ट्रेलिया के खिलाफ 22 नवंबर से शुरू होने वाली बॉर्डर-गावस्कर ट्राफी के लिए भारतीय टीम में बतौर सलामी बल्लेबाज चुना गया है। प्रतियोगिता के एक मैच के दौरान कप्तान रोहित शर्मा उपलब्ध नहीं रहेंगे। उस मैच में अभिमन्यु को यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग करने का मौका मिलेगा।

अभिमन्यु ईश्वरन का जन्म देहरादून में छह सितंबर 1995 को हुआ। उन्होंने उत्तराखंड में ही क्रिकेट का ककहरा सीखा। उनके पिता आरपी ईश्वरन ने उनके नाम पर अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी और क्रिकेट स्टेडियम की शुरूआत की। अभिमन्यु ने यहीं से क्रिकेट की बारीकियां सीखीं। हालांकि उस समय उत्तराखंड को बीसीसीआई की मान्यता नहीं थी, जिसके चलते उन्होंने बंगाल का रुख कर लिया। अपने शानदार प्रदर्शन से उन्हें सभी को प्रभावित किया और बहुत जल्द बंगाल टीम के कप्तान बन गए। उन्होंने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, जिसके चलते उन्हें इंडिया ए और दिलीप ट्रॉफी में भी कप्तानी करने का मौका मिला है।

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद वह भारतीय टीम में जगह बनाने में कामयाब नहीं हो पाए थे। अब पहली बार उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में शामिल होने का मौका मिला है। उनकी इस उपलब्धि पर दून के सभी क्रिकेट प्रेमी बहुत खुश हैं। उन्हें उम्मीद है कि अभिमन्यु बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अपने प्रदर्शन से सभी को प्रभावित करने में कामयाब होंगे। पिछले कुछ वर्षों के दौरान उन्होंने अपनी तकनीक और खेलने की शैली में काफी सुधार किया है, जिसका उन्हें इस सीरीज में फायदा मिलेगा।

शानदार है अभिमन्यु का रिकॉर्ड

ईश्वरन ने घरेलू क्रिकेट में अब तक कुल 99 फर्स्ट क्लास मुकाबलों की 169 पारियों में 49.92 की औसत से 7638, 88 लिस्ट ए मुकाबलों की 86 पारियों में 47.49 की औसत से 3847 और 34 टी20 मुकाबलों की 33 पारियों में 37.53 की औसत से 976 रन बनाए हैं। उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 27 शतक व 29 अर्धशतक, लिस्ट ए में 9 शतक और 23 अर्धशतक और टी20 में 1 शतक और 5 अर्धशतक लगाए हैं। घरेलू स्टार का फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 53.85, लिस्ट ए में 82.78 और टी20 में 128.59 का स्ट्राइक रेट है। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 872 चौके और 30 छक्के मारे हैं और 70 कैच पकड़े।

हर्षित राणा और नीतीश रेड्डी भी शामिल

18 सदस्यीय भारतीय टीम में हर्षित राणा और नीतीश कुमार रेड्डी को भी जगह मिली है। जबकि चोटिल होने के चलते कुलदीप यादव और फिट न होने के चलते मोहम्मद शमी टीम में शामिल नहीं किए गए हैं। टीम की कप्तानी रोहित शर्मा करेंगे जबकि जसप्रीत बुमराह उपकप्तान होंगे। इसके अलावा टीम में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), आर अश्विन, रविंद्र जड़ेजा, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, वॉशिंग्टन सुंदर शामिल हैं। मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद रिजर्व के तौर पर शामिल किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

खेल प्रतिभाओं को सम्मान, भविष्य को नई उड़ान: उत्तराखंड को मिला पहला क्रीड़ा विश्वविद्यालय, सीएम ने किया शिलान्यास

हल्द्वानी। राष्ट्रीय खेल दिवस पर उत्तराखंड ने अपनी मौजूदा खेल प्रतिभाओं का सम्मान करने के साथ भविष्य के खिलाड़ियों को तैयार करने की दिशा...

ग्लासगो में भारत का ‘सुपर शनिवार’: एक ही दिन में जीते 16 पदक, 39 पदकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंचे

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में शनिवार भारत के लिए ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। भारतीय खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में 16 पदक जीतकर देश को...

लगातार दूसरी श्रृंखला में क्लीन स्वीप हुआ भारत, इंग्लैंड ने धमाकेदार ढंग से 4-0 से जीती टी-20 सीरीज

साउथैम्पटन। भारतीय टीम का इंग्लैंड दौरा टी-20 प्रारूप में बेहद निराशाजनक रहा। पांचवें और अंतिम मुकाबले में इंग्लैंड ने भारत को 56 रन से...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

सैलरी खत्म होने से पहले खत्म हो जाता है पैसा? अपनाइए सैलरी मैनेजमेंट का यह आसान मनी प्लानिंग फॉर्मूला,

देहरादून। अच्छी सैलरी होने के बावजूद यदि हर महीने हाथ तंग रहता है, तो समस्या कमाई की नहीं, पैसे की प्लानिंग की हो सकती...

देहरादून और हल्द्वानी में बिना मान्यता मदरसों पर शिकंजा, उत्तराखंड में अब तक 20 का संचालन बंद

देहरादून। उत्तराखंड में बिना मान्यता संचालित मदरसों की जांच के बाद प्रशासन की कार्रवाई का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देहरादून में एक मदरसा...

डीएम हुए सख्तः देहरादून में नदियों में कूड़ा फेंकने वालों पर होगी FIR, अवैध डंपिंग साइटों पर भी कार्रवाई

देहरादून। नदियों और नदी किनारों पर कूड़ा डालने वालों के खिलाफ अब सीधे FIR दर्ज होगी। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शहरी निकायों को...

यूकॉस्ट में शिक्षक दिवस पर व्य़ाख्यानः हिमालयी आपदाओं से निपटने में शिक्षकों और विद्यार्थियों की भूमिका अहम- प्रो. दुर्गेश पंत

देहरादून। हिमालयी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रही आपदा संबंधी चुनौतियों के बीच जल स्रोतों के संरक्षण, वैज्ञानिक जल प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जागरूकता...

Recent Comments