Thursday, July 23, 2026
Home ताजा खबर सरकार का असंवेदनशील चेहराः स्वास्थ्य विभाग ने 2015 से नहीं किया कुष्ठ...

सरकार का असंवेदनशील चेहराः स्वास्थ्य विभाग ने 2015 से नहीं किया कुष्ठ रोगियों के भोजन के बिलों का भुगतान

देहरादून। प्रदेश में जिसकी भी सरकार रही हो, वो हमेशा खुद को आम आदमी की हितैषी बताता है। लेकिन आम आदमी तो छोड़िये यहां कुष्ठ रोगियों तक की सुध लेने वाला कोई नहीं है। आलम यह है कि 2015 से कुष्ठ रोगियों के भोजन के बिलों का भुगतान तक नहीं हुआ है। अब यह धनराशि बढ़कर 12 लाख रुपये तक पहुंच गई है।

राजधानी देहरादून में एमएलएच के अधीन कुष्ठ रोगियों के भोजन बिलों का भुगतान जिला अस्पताल की दरों के अनुसार करने का प्रावधान है। लेकिन इन रोगियों के भोजन के बिलों के भुगतान को लेकर जिम्मेदार अधिकारी नजरें फेरे हुए हैं। आलम यह है कि पिछले नौ वर्षों से एक भी बिल की धनराशि का भुगतान नहीं किया गया है, जिसके चलते यह बढ़कर अब 12 लाख रुपये तक पहुंच गया है। यह दिखाता है कि स्वास्थ्य विभाग और जिला स्तर के विभागीय अधिकारी गहरी नींद में हैं।

सीएमओ कार्यालय की रिपोर्ट के अनुसार, इस वित्तीय वर्ष में अनुदान संख्या 12 के तहत केवल यात्रा, पारिश्रमिक और औषधि व रसायन मदों में ही बजट आवंटित किया गया है। यात्रा मद में 9500, पारिश्रमिक मद में दो लाख और औषधि व रसायन मद में एक लाख लाख रुपये का बजट दिया गया। अब सीएमओ कार्यालय ने भोजन मद में 12 लाख रुपये समेत कुल 27 लाख, 54 हजार, 439 रुपये के बजट की मांग की है। अब देखना यह है कि स्वास्थ्य विभाग भोजन मद में बजट आवंटित कर कुष्ठ रोगियों के भोजन बिलों का भुगतान करने में रूचि दिखाता है या फिर पिछले कई वर्षों की तरह उन्हें उनके हाल पर छोड़ देता है।

RELATED ARTICLES

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

हरेला पर वरदान ने लिया हरियाली बचाने का संकल्प, थराली, श्रीनगर गढ़वाल और देहरादून में लगाए पौधे

थराली/श्रीनगर गढ़वाल/देहरादून। उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला के अवसर पर सामाजिक संस्था वरदान ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए थराली, श्रीनगर गढ़वाल और देहरादून...

नीति आयोग ने की उत्तराखंड के विकास मॉडल की सराहना, स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार की आवश्यकता पर जोर

देहरादून। सचिवालय में आयोजित बैठक में नीति आयोग के सदस्य डॉ. एम. श्रीनिवास और उनकी टीम ने उत्तराखंड के विकास कार्यों की समीक्षा की।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज निकिता, काजल और आरती ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान, मुख्यमंत्री धामी ने किया सम्मानित

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाली पिथौरागढ़ की तीन महिला मुक्केबाजों को मंगलवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह...

देहरादून महायोजना-2041: जनसुनवाई में उमड़े नागरिक, यातायात, पर्यावरण और बुनियादी सुविधाओं पर दिए अहम सुझाव

देहरादून। वर्ष 2041 तक देहरादून को सुव्यवस्थित, आधुनिक और पर्यावरणीय दृष्टि से संतुलित राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में चल रही...

वरिष्ठ पत्रकार मनोज इष्टवाल की शोधपरक पुस्तक ‘कण्वाश्रम-भरत से भारतवर्ष’ का भव्य समारोह में विमोचन

कोटद्वार। सैनिक सम्मान समारोह के दौरान उत्तराखंड के इतिहास और सांस्कृतिक विरासत से जुड़ी एक महत्वपूर्ण शोधपरक पुस्तक 'कण्वाश्रम–भरत से भारतवर्ष' का भव्य लोकार्पण...

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट: हाई अलर्ट पर सरकारी मशीनरी, देहरादून सहित कई जिलों में स्कूल बंद

देहरादून। उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर आक्रामक होता दिखाई दे रहा है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को राज्य के कई...

Recent Comments