Friday, May 1, 2026
Home एजुकेशन डीडीए में ‘एक दीया शहीदों के नाम’ की रही धूम, रंगारंग प्रस्तुतियों...

डीडीए में ‘एक दीया शहीदों के नाम’ की रही धूम, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ हुआ अचीवर्स का सम्मान

देहरादून। संदीप सर दून डिफेंस एकेडमी (डीडीए) में शुक्रवार को ‘एक दीया शहीदों के नाम’ दीपावली महोत्सव 2024 की धूम रही। डीडीए डायमंड्स ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर समां बांध दिया। कार्यक्रम के अंत में एनडीए समेत विभिन्न कंपटिशन क्वालिफाई करने वाले डीडीए डायमंड्स को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि वाईस एडमिरल अनुराग थपलियाल (सेनि), डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता, उपनिदेशक दिव्या गुप्ता समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी अतिथियों ने शहीदों के नाम दीये जलाकर उनका भावपूर्ण स्मरण किया। छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि वाईस एडमिरल अनुराग थपलियाल (सेनि) ने डीडीए के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि दून डिफेंस एकेडमी युवाओं को भारतीय सेनाओं में करियर बनाने के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। यहां जगह-जगह एक लाइन लिखी है, जो हम सबको अपने जीवन में हमेशा याद रखनी चाहिए। ये लाइन है लक्ष्य को हर हाल में पाना है। अगर आप जीवन में इस लाइन को याद रखें और उसके अनुसार मेहनत करें, तो हर क्षेत्र में सफलता हासिल कर सकते हैं।

डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता ने कहा ऐसे कई परिवार होंगे, जिनके सदस्यों ने देश की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया होगा। हर बार की तरह इस बार भी हम दीपावली में सब उन शहीदों की याद में एक-एक दीया जरूर जलाएं। उनके जज्बे और बलिदान को सेल्यूट करें। इस मौके पर एनडीए 153 कोर्स की मेरिट में जगह बनाने वाले डीडीए डायमंड्स प्रिया मिश्रा, स्पर्श कोटियाल, रणबीर बिष्ट, आरब, आशुतोष शर्मा व करन गौड़ को एकेडमी की परंपरा के अनुसार आशीर्वाद के रूप में 10-10 हजार रूपये का नगद ईनाम दिया गया। इसके अलावा एनडीए, सीडीएस व एफकेट रिटर्न एग्जाम क़्वालिफ़ाई करने वाले डीडीए डायमंड को विक्ट्री परेड 02 सम्मानित करने के साथ आशीर्वाद के रूप एक-एक हजार रूपये नगद प्रदान किये गए।

इससे पूर्व छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ दिव्या, श्रावणी, प्रणवी व कशिश ने सरस्वती वंदना से किया। फैकल्टी नवीन श्रीवास्तव ने अपनी प्रस्तुति और सिद्धार्थ ने अपनी शानदार कविता से सभी को प्रभावित किया। तनुष्का व प्रगति के मैश अप डांस तथा कुणाल, कृतिका व एकांश के सोलो डांस के साथ एलपी थापा के नदिया चले चले रे, डेक कैडेट संजीव कनप्पाम के माँ पर व सोनाली के उड़ जा काले कावा गीत पर जमकर तालियां बजी। संभाव्या, जाह्नवी, तेजस्वनी, पूजा, प्रियंशी, भाविका, अंजलि व अन्वेषा के मैश अप सांग ने सभी को गुदगुदाने पर मजबूर कर दिया।

कृतिका के सोलो डांस, वर्षा व निशा के डांस के साथ शुभ्राजित, वशिष्ट, प्रियांशु, अनिरुद्ध व संभाव्या के बैंड सांग को भी जमकर तारीफ मिली। कार्यक्रम के अंत में डीडीए निदेशक संदीप गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों के साथ पापा कहते हैं बड़ा नाम करेगा गीत गाकर छात्र-छात्राओं को जीवन में लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कमांडेंट कर्नल सुधीर वर्मा (सेनि), सेंटर हेड उमेश कुनियाल, एकेडमिक हेड उदय मेहरा के साथ सभी फेकल्टी, स्टाफ व फॉउंडेशन कोर्स 02 व डीडीए के छात्र मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी के प्रयासों से ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता, विद्यालय प्रबंधन ने जताया आभार

देहरादून। देहरादून में शिक्षा के क्षेत्र से जुड़ी एक महत्वपूर्ण खबर सामने आई है। ब्लूमिंग बड्स स्कूल को हाईस्कूल स्तर की मान्यता मिल गई...

उत्तराखंड–ब्रांडेनबर्ग (जर्मनी) के बीच विज्ञान व नवाचार सहयोग को नई गति, आईआईटी रुड़की की अहम भूमिका

देहरादून/रुड़की। भारत के उत्तराखंड राज्य और जर्मनी के ब्रांडेनबर्ग राज्य के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी, नवाचार और क्षमता निर्माण के क्षेत्रों में संरचित सहयोग को...

इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल–2025 का भव्य शुभारंभ, यूकॉस्ट के वरिष्ठ वैज्ञानिक ने भी रखी अपनी बात

पंचकूला (हरियाणा)/देहरादून। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार तथा विज्ञान भारती के संयुक्त तत्वावधान में 6 से 9 दिसंबर 2025 तक दशहरा मैदान में...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

अब 35 साल तक बन सकेंगे वन दरोगा, 250 नई बसों की खरीद को मंजूरी, कैबिनेट ने लगाई कई प्रस्तावों पर मोहर

देहरादून। राजधानी देहरादून में गुरुवार को हुई राज्य कैबिनेट बैठक में कई अहम फैसलों पर मुहर लगी, जो सीधे तौर पर रोजगार, शिक्षा, परिवहन...

चारधाम यात्रा के सुचारू संचालन के लिए व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की न हो कमी, सीएम धामी ने की मांग

नई दिल्ली। नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री Hardeep Singh Puri से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami ने चारधाम...

विपक्ष ने आधी आबादी को हक दिलाने के प्रयास को विफल कर देश के साथ किया महापापः सीएम धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने हजारों...

वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं के लिए खुले बदरीनाथ धाम के कपाट, चारधाम यात्रा के पकड़ी रफ्तार

बदरीनाथ। उत्तराखंड के प्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट गुरुवार, 23 अप्रैल 2026 को सुबह 6:15 बजे वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक पूजा-विधि के साथ श्रद्धालुओं के...

Recent Comments