Wednesday, June 17, 2026
Home बड़ी खबर सातवां राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव "जश्न-ए-विरासत" पांच मार्च से होगा आयोजित, कई नाटकों...

सातवां राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव “जश्न-ए-विरासत” पांच मार्च से होगा आयोजित, कई नाटकों का होगा मंचन

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर गढ़वाल में जल्द ही रंगमंच से जुड़े देशभर के कलाकारों का जमावड़ा लगने जा रहा है। तस्वीर आर्ट ग्रुप और वरदान संस्था के तत्वावधान में पांच से आठ मार्च तक सातवां राष्ट्रीय नाट्य महोत्सव “जश्न-ए-विरासत” आयोजित किया जाएगा। महोत्सव में कला प्रेमियों को एक से बढ़कर एक नाटक देखने को मिलेंगे।

महोत्सव के संयोजक परवेज अहमद ने बताया कि चार दिवसीय नाट्य महोत्सव में चार नाटकों का मंचन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पांच मार्च को दिल्ली के लीला थिएटर ग्रुप की प्रस्तुति खालिद की खाला नाटक के साथ महोत्सव की शुरूआत होगी। छह मार्च को दूसरे दिन हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के लोक कला निष्पादन केंद्र की टीम थैंक्यू बाबा लोचन दास नाटक की प्रस्तुति देगी। सात मार्च को देहरादून का एकलव्य थिएटर ग्रुप खिड़की नाटक की प्रस्तुति देगा। आठ मार्च को उत्तर प्रदेश के विमर्श थिएटर ग्रुप के नाटक मेरा राजहंस के साथ महोत्सव का समापन होगा।

उन्होंने बताया कि महोत्सव के तहत सभी नाटकों का मंचन गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के चौरास परिसर स्थित मिनी ऑडिटोरियम में किया जाएगा। उन्होंने बताया की सीटों की संख्या सीमित है, इसलिए दर्शकों को केवल एंट्री पास के जरिये ही प्रवेश दिया जाएगा। श्रीनगर स्थित हैदर साइकिल सेंटर से कला प्रेमी मुफ्त एंट्री पास प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शाम पांच बजे से नाटकों की शुरूआत होगी।

RELATED ARTICLES

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

नीलम अग्रवाल ट्रस्ट की पहलः निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़, विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाएं

देहरादून। नीलम अग्रवाल मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से रविवार को न्यू कैंट रोड पर निशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

11 साल बाद खुला किसाऊ बांध परियोजना का रास्ता, उत्तराखंड-हिमाचल समेत छह राज्यों को मिलेगा लाभ

नई दिल्ली। उत्तर भारत की बहुप्रतीक्षित किसाऊ बहुउद्देश्यीय बांध परियोजना को लेकर वर्षों से चल रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। विभिन्न कारणों से...

जाम में जकड़ा उत्तराखंड: बड़े शहरों के साथ-साथ प्रमुख पर्यटन और तीर्थ स्थलों पर जाम की समस्या बनी नासूर

अनिल चन्दोला देहरादून। शांत पहाड़ों, निर्मल नदियों और आध्यात्मिक यात्रा के लिए प्रसिद्ध उत्तराखंड का एक बड़ा हिस्सा इन दिनों भीषण ट्रैफिक जाम की समस्या...

एसडीजी में उत्तराखंड की बड़ी छलांग, देशभर में 10वें से पहले स्थान पर पहुंचा, जिलों में रुद्रप्रयाग अव्वल

देहरादून। उत्तराखंड ने नीति आयोग के एसडीजी (Sustainable Development Goals) इंडिया इंडेक्स में बड़ी छलांग लगाई है। पिछली रैंकिग में 10वें स्थान पर रहा...

मजबूरियों ने पढ़ाई छुड़वाई, लेकिन हौसले नहीं टूटे। अब सैनिक से अफसर बनने जा रहे पौड़ी के मनदीप

पौड़ी गढ़वाल। पहाड़ के छोटे से गांव से निकलकर सपनों को सच करना आसान नहीं होता। आर्थिक तंगी, पारिवारिक जिम्मेदारियां और सीमित संसाधन अक्सर...

Recent Comments